Home दिल्ली-एनसीआर अपने सौ दिन के कार्यकाल में सौ से ज्यादा झूठ बोले भाजपा...

अपने सौ दिन के कार्यकाल में सौ से ज्यादा झूठ बोले भाजपा सरकार नें :रोमेश सब्बरवाल

0
65
रोमेश सब्बरवाल
अपने सौ दिन के कार्यकाल में सौ से ज्यादा झूठ बोले भाजपा सरकार नें :रोमेश सब्बरवाल

अपने सौ दिन के कार्यकाल में सौ से ज्यादा झूठ बोले भाजपा सरकार नें :रोमेश सब्बरवाल

सभाओं को मनोज यादव व आदेश भारद्वाज नें भी संबोधित किया

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भारतीय जनता पार्टी की सरकार नें अपने सौ दिन का कार्यकाल पूरा करने पर भव्य जश्न मनाया और करोड़ो रूपये बहाए | जबकि भजपा सरकार के पास बताने को एक भी उपलब्धि नहीं है | यह कहना है उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा के कांग्रेस प्रभारी वरिष्ठ नेता रोमेश सब्बरवाल का | रोमेश सब्बरवाल नें उक्त विचार कांग्रेस की ब्लॉक कमेटी की बैठकों में व्यक्त किये | रोमेश सब्बरवाल नें कहा भाजपा केवल झूठ बोलने की मशीन है अपने सौ दिन के कार्यकाल में इस सरकार नें लगभग हर दिन झूठ बोल जनता को गुमराह किया | करावल नगर जिला कांग्रेस के अंतर्गत आने वाली ब्लॉक कमेटियों में जिलाध्यक्ष आदेश भारद्वाज, लोकसभा प्रभारी रमेश सब्बरवाल, मनोज यादव, सेक्रेट्री एआईसी , जिला प्रभारी लक्ष्मण रावत, दीपक वशिष्ठ और फरीद शाह भी पहुंचे |

विधायक प्रत्याशी अली मेहंदी डॉ पी के मिश्रा ईश्वर बागड़ी मुकेश त्यागीं लोकेन्द्र चौधरी ब्लॉक भी मौजूद रहे । इस मौके पर सभी ने दिल्ली की भाजपा सरकार को घेरते हुए उनके 100 दिनों के कार्यों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आज साढ़े तीन महीने बाद भी दिल्ली में कोई बदलाव होने के बजाय दिल्ली सुविधाओं को लेकर पहले से भी ज्यादा त्रस्त है। दिल्ली के बहुत बड़े एरिए में घंटों बिजली का चले जाना आम बात है। जबकि यही बिजली शीला दीक्षित की सरकार में ही 24 घंटे आया करती थी।

लगभग 10 प्रतिशत बिजली बिलों में बढ़ोतरी कर देने से भाजपा सरकार की मंशा साफ पता चल रही है कि सरकार को आम जन की कितनी चिंता है। रोमेश सब्बरवाल तथा आदेश भारद्वाज नें जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भाजपा द्वारा 100 दिनों की कामयाबी को किए गए कार्यक्रम पर भी सवाल उठाए कि अच्छा होता की सरकार आयोजन के बजाय लोगों को कुछ करके दिखाती तो इस तरह के आयोजन की जरूरत ही नहीं पड़ती। अभी तक की बात करूं तो सरकार ने केवल आम जनता को लूटकर अपनी जेब भरने जैसे काम किए हैं। पार्कों में एंट्री फीस लगा देना, भीड़ टैक्स की योजना बनाना शामिल हैं। पब्लिक के विरोध के चलते कूड़ा उठाने को लेकर चार्ज लगाने पर सरकार यूटर्न ले चुकी है। दिल्ली ने देखा कि पिछले दो हफ्तों से आधा आधा घंटे की बारिश ने सरकार के नालों की सफाई की पोल कैसे खोल के रख दी थी। आप सभी ने हाल ही अखबारों में पढ़ा होगा कि डी.टी.सी. के अंतर्गत चलने वाली निजी बसों का 300 करोड़ से ज्यादा बकाया है जिसके चलते बस ऑपरेटर्स ने परिचालन रोक देने की धमकी दी है।

निजी स्कूलों की बेतहाशा बढ़ी फीस पर सरकार को हाईकोर्ट में जवाब देते नहीं बन रहा है। शीर्ष नेताओं की चापलूसी में लगे रहने वाले लोगों कोदिल्लीवासियों की सुध लेने की फुर्सत ही नहीं है। लेकिन कांग्रेस हमेशा सड़क से संसद तक आम लोगो की लड़ाई लड़ती आई है और लड़ती रहेगी। इन बैठकों में ब्लॉक अध्यक्ष परवीन भड़ाना सुरेंद्र कोच मंगेश त्यागी डॉ एस पी सिंह डॉ वी आर चौधरी अमरलता सांगवान सुजीत सिंह रामविलास शर्मा एडवोकेट सतबीर राकेश ठाकुर डॉ अकरम नेत्रपाल आर्य, सुजीत सिंह राजन पांडे, फकीर चंद, राम विलास शर्मा, राज ठाकुर पी एस रावत महेंद्र सिंह मिथिलेश सिंह बलजीत शर्मा देवेंद्र सिंह रेखा रानी के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here