सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक आज, लोकसभा चुनाव को लेकर होगी चर्चा बैठक में वसुंधरा राजे भी हुईं शामिल

3 मिनट पढ़ें
बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक

बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक आज, लोकसभा चुनाव को लेकर होगी चर्चा बैठक में वसुंधरा राजे भी हुईं शामिल

Advertisement

बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक आज, लोकसभा चुनाव को लेकर होगी चर्चा बैठक में वसुंधरा राजे भी हुईं शामिल

बीजेपी ने राजस्थान की सभी लोकसभा सीटें जीतने की कवायद शुरू कर दी है. रविवार (4 फरवरी) को राष्ट्रीय मामलों की समिति की बैठक में इस पर चर्चा की गई। बैठक में राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी नजर आईं. कई बैठकों में वसुंधरा राजे शामिल नहीं हुईं, लेकिन कल की बैठक में शामिल होकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया.

इस बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रभारी अरुण सिंह भी मौजूद रहे. बीजेपी लोकसभा चुनाव से पहले अपने किसी भी दिग्गज नेता को नाराज नहीं करना चाहती है. बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि बीजेपी का गांव चलो अभियान, शक्ति वंदन अभियान, और मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने के जिम्मेदारी हम सब कार्यकर्ताओं की है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ताओं को इससे जुड़ना होगा. बीजेपी की ओर से प्रदेशभर में सोमवार (5 फरवरी) से शुरू किए गए गांव चलो अभियान में हर सांसद, मंत्री और विधायकों के साथ बीजेपी के पदाधिकारियों को गांवों में जाकर 24 घंटे का प्रवास करना होगा.

इस अभियान में क्या है?

बीजेपी के इस अभियान में क्या खास है. गरीब, युवा, किसान, और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की योजना है. इस दौरान केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों से संवाद किया जाएगा. वहीं इन योजनाओं से वंचित लोगों को इसका लाभ दिलाने के लिए बीजेपी का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रयास करेगा. बीजेपी की ओर से चलाए जा रहे सभी अभियानों की समीक्षा भी की गई. बीजेपी के अभियानों को गति देने के लिए पदाधिकारियों के साथ प्रत्येक कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए निर्देशित किया गया है.

विजया राहटकर ने की प्रदेश सरकार की तारीफ

Advertisement

बीजेपी की प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर ने राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कामों पर चर्चा की है. इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने विधानसभा चुनावों में जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं. विजया राहटकर ने कहा कि भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री बनने के कुछ दिनों के अंदर ही 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर योजना शुरू करने के निर्देश दे दिए. जिसे 1 जनवरी 2024 से जरूरतमंदों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर मिलना शुरू हो गया है.

‘ईआरसीपी शुरू करने का लिया गया ऐतिहासिक फैसला’

प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस की अगुवाई वाली अशोक गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए विजया राहटकर ने कहा कि कांग्रेस सरकार में लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया गया. इसलिए प्रदेश सरकार ने पेपर लीक जैसे गंभीर मामले में एसआईटी का गठन कर प्रभावी कार्य करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी की इस सरकार ने राजस्थान के 13 जिलों में जीवनदायिनी योजना ईआरसीपी को शुरू करने की दिशा में ऐतिहासिल फैसला किया है.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *