सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

बिन्नी वर्मा लगातार तीसरी बार चुनी गई मण्डोली रोड मार्किट एसोसिएशन की प्रधान

2 मिनट पढ़ें
बिन्नी वर्मा लगातार तीसरी बार चुनी गई मण्डोली रोड मार्किट एसोसिएशन की प्रधान

बिन्नी वर्मा लगातार तीसरी बार चुनी गई मण्डोली रोड मार्किट एसोसिएशन की प्रधान

Advertisement

बिन्नी वर्मा लगातार तीसरी बार चुनी गई मण्डोली रोड मार्किट एसोसिएशन की प्रधान

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) ; रविदास धर्मशाला, मण्डोली रोड पर मण्डोली रोड मार्किट ट्रेडर्स एसोसिएशन के चुनाव आयोजित किये गए। चुनावी दौड़ में पिछली दो बार से लगातार प्रधान बिन्नी वर्मा पैनल और उन्हें चुनौती दे रहे वाई के शर्मा पैनल था। सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक मतदान चला जिसमे बड़ी संख्या में दुकानदारो ने भाग लिया और करीब 95 फीसदी मतदान हुआ। मतदान के तुरन्त बाद मतगणना हुई जिसमें बिन्नी वर्मा पैनल ने 7 सीट और वाई के शर्मा पैनल ने 2 सीटों पर जीत हासिल की।

बिन्नी वर्मा लगातार तीसरी बार मार्किट के दुकानदारों का आशीर्वाद हासिल करने में सफल रही और हैट्रिक बनाते हुए मार्किट की पुनः प्रधान निर्वाचित हुए। उनके पैनल से अविनाश शर्मा – वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राहुल तावडा – सह सचिव, नवीन शर्मा – सह सचिव, अमर गोयल – कोषाध्यक्ष, रोहित घई – लेखाकार और मुकेश पांचाल – संगठन मंत्री के पद पर चुने गए। यतेंद्र कुमार शर्मा पैनल से उमाशंकर पप्पी भाई – उपाध्यक्ष व संगीता चौधरी – सचिव के पद पर विजयी रहे। चुनाव के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर चुनाव अधिकारी संदीप त्यागी और उनकी टीम ने सभी दुकानदार भाइयों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। नतीजों की घोषणा के बाद बिन्नी और उनके पैनल के सभी सदस्यों ने पूरे मार्किट में पैदल यात्रा की और हर एक दुकान पर जाकर धन्यवाद दिया, दुकानदारों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया और उन्होंने भी बिन्नी वर्मा और उनके पैनल के सभी साथियों का फूल बरसा कर व फूल मालाओं से स्वागत किया और अनेक जगहों पर मिठाई व कोल्ड ड्रिंक्स का वितरण किया।

Advertisement

लगातार तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाने वाली नवनिर्वाचित प्रधान बिन्नी वर्मा ने सभी दुकानदार भाइयों को उनके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया और पहले से ज्यादा मेहनत के साथ मंडोली रोड मार्केट को दिल्ली के आदर्श मार्किट के रूप में नई ऊंचाइयों पर ले जाने का वादा किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *