सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Bijnor Road Accident: बिजनौर में दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर से टकराई क्रेटा कार, मौलाना समेत चार लोगों की मौके पर मौत

3 मिनट पढ़ें

Bijnor Road Accident: बिजनौर में दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर से टकराई क्रेटा कार, मौलाना समेत चार लोगों की मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। हरिद्वार मार्ग पर जालपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार क्रेटा कार आगे चल रहे डंपर से जा टकराई, जिसमें कार सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार मृतक राहतपुर गांव में आयोजित एक दीनी जलसे से वापस लौट रहे थे। जलसे में प्रवचन देने आए मौलाना कारी इकबाल को सराय आलम गांव छोड़ने के लिए अशफाक, एतेशाम और सलाउद्दीन क्रेटा कार से निकले थे। जैसे ही उनकी गाड़ी बिजनौर के हरिद्वार मार्ग पर जालपुर गांव के नजदीक पहुंची, वह अचानक आगे चल रहे डंपर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रेटा कार के परखच्चे उड़ गए और सभी लोग गाड़ी के अंदर ही बुरी तरह फंस गए।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तुरंत पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे शवों को बाहर निकाला। इसके बाद चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना इतनी तेज थी कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया। पूर्व प्रधान मोहम्मद मुस्तफा सहित अन्य ग्रामीणों ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मौलाना कारी इकबाल और उनके साथियों की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, वहां शोक में डूबे लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस दर्दनाक हादसे का संज्ञान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि हादसे से जुड़ी सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी की जाएं और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *