सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Bihar Raid: रोहतास के मैरिज हॉल में छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले; 31 नाबालिग शामिल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Bihar Raid: रोहतास के मैरिज हॉल में छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले; 31 नाबालिग शामिल

Bihar के Rohtas जिले में एक मैरिज हॉल पर छापेमारी के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में एक हॉल से 80 लड़के-लड़कियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया, जिनमें 31 नाबालिग भी शामिल हैं। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, दावथ थाना क्षेत्र के मालियाबाग स्थित एक मैरिज हॉल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर प्रशासन हरकत में आया। Bikramganj के एसडीएम प्रभात कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम ने छापेमारी की, जहां से 39 लड़के और 41 लड़कियों को मौके से पकड़ा गया।

पुलिस ने सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, पकड़े गए लोगों में 18 नाबालिग लड़कियां और 13 नाबालिग लड़के शामिल हैं। कई युवक-युवतियां आसपास के ग्रामीण इलाकों से हैं और इनमें कुछ स्कूल व कॉलेज के छात्र भी बताए जा रहे हैं।

Advertisement

Bihar Police के एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क या अवैध गतिविधि जुड़ी हुई है।

नाबालिगों के मामले को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सभी नाबालिग लड़कियों का मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद उन्हें बाल कल्याण समिति को सौंप दिया है। वहीं, अन्य आरोपियों से पूछताछ जारी है, ताकि इस पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके।

यह कार्रवाई मालियाबाग स्थित प्रकाश मैरिज हॉल एंड होटल में की गई थी, जहां शुक्रवार को अचानक छापा मारा गया। अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *