सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

बिहार के चुनाव परिणामों नें साबित किया जारी है देश भर में मोदी मैजिक : दीपक गाबा

3 मिनट पढ़ें
दीपक गाबा

बिहार के चुनाव परिणामों नें साबित किया जारी है देश भर में मोदी मैजिक : दीपक गाबा

बिहार के चुनाव परिणामों नें साबित किया जारी है देश भर में मोदी मैजिक : दीपक गाबा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : बिहार विधानसभा चुनावों में एन.डी.ए.की बड़ी तथा एतिहासिक जीत पर भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के अध्यक्ष दीपक गाबा नें सन्गठन तथा प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के जादुई एवमं करिश्माई नेत्रत्व बताया | श्री गाबा नें कहा इन चुनाव परिणामों नें यह संदेश दे दिया है देशभर में मोदी जी का मैजिक जारी है | दीपक गाबा कहते हैं बिहार की यह बड़ी जीत विकास तथा सुशासन की जीत है | भारतीय जनता पार्टी के करोड़ो कार्यकर्ताओं की जीत है |

 

दीपक गाबा कहते हैं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता केवल चुनावों में ही मेहनत नहीं करते बल्कि चुनाव जीतने के बाद भी पूरे पांच साल जनता के बीच रहकर लोगो के सुख दुःख में खड़े रहते हैं जबकि अन्य पार्टियों के नेता केवल चुनावों के दौरान ही जनता से वोट मांगने आते है और जहां इन पार्टियों की सरकार भी होती हैं वहां भी चुनाव के दौरान किये वादे पूरे नहीं करते जबकि भाजपा सरकार बनने के बाद जनता से किये तमाम वादों को ना केवल पूरा करती है बल्कि विकास की और योजनायों को भी काम करती है |

 

दीपक गाबा कहते हैं भाजपा कार्यकर्ताओं को पूरा भरोसा था बिहार की जीत प्रचंड होगी | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चनपटिया रैली में उस बयान नें बड़ा संदेश दिया था जिसमें उन्होंने बिहार में अपनी अंतिम रैली में स्पष्ट कहा था कि ’14 नवंबर को एनडीए की जीत के बाद मैं बिहार वापस आऊंगा-शपथ ग्रहण में शामिल होने | उस वक्त इस बयान को भाजपा के आत्मविश्वास और चुनावी मैसेजिंग का हिस्सा माना गया था | और ऐसा लगने लगा था एन.डी.ए.जमीनी रूप से बेहद मजबूत है | दीपक गाबा कहते हैं राजद और कांग्रेस के नेताओं नें झूठे प्रचार और जिस तरह से अपशब्दों का इस्तेमाल किया जनता नें उनको करारा जवाब दिया इसके अलावा परिवारवाद और जंगलराज के विरोध में वोट दिया | श्री गाबा कहते हैं चुनाव के परिणाम आने से पहले ही जिस तरह से तेजस्वी यादव नें अपनी सरकार की शपथ ग्रहण की तारीख तक घोषित कर दी थी जिससे उनके अहंकार पर ही ये परिणाम करार तमाचा है |

 

दीपक गाबा कहते हैं लोगो नें जाति तथा समुदाय से ऊपर उठकर भी एन.डी.ए.का साथ दिया है और यह संदेश भी दिया है देश की जनता अब भ्रामक प्रचार में विश्वास नहीं रखती जनता अब केवल विकास एवं विकास में यकीन रखती है | दीपक गाबा कहते हैं देश की जनता अब डबल इंजन सरकार के महत्व को भी समझ चुकी है | और यह भी समझ चुकी है कांग्रेस हो या अन्य विपक्षी दल इनके पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है केवल भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टारगेट कर ज्यादा दिनों तक झूठ की राजनीति नहीं चलने वाली |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *