सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Chhattisgarh Naxalites Encounter: छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर अब तक की सबसे बड़ी मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर, हिड़मा बंकर में छिपा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Chhattisgarh Naxalites Encounter: छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर अब तक की सबसे बड़ी मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर, हिड़मा बंकर में छिपा

सुरेश परतागिरी, बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना सीमा पर चल रहा देश का सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन निर्णायक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। 30 घंटे से जारी इस भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। अब तक मुठभेड़ में 5 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। इन सभी के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। हालांकि मुठभेड़ जारी है और आधिकारिक पुष्टि का अभी इंतजार है।

5,000 जवानों ने किया मोर्चा, हिड़मा समेत 100 से अधिक नक्सली घेरे में

मंगलवार सुबह से शुरू हुए इस ऑपरेशन में छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र के करीब 5,000 जवान शामिल हैं। सुरक्षाबलों ने माओवादी संगठन की बटालियन नंबर-1 को घेर रखा है। मुठभेड़ कर्रेगट्टा, नडपल्ली और पुजारी कांकेर की पहाड़ियों पर जारी है। यहां नक्सलियों की बटालियन 1 और 2 के साथ DKSZCM, DVCM, ACM और संगठन सचिव जैसे बड़े माओवादी कैडर भी मौजूद हैं।

बंकर में छिपा है मोस्ट वांटेड हिड़मा

सूत्रों के अनुसार, पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (PLGA) की कंपनी-1 का मोस्ट वांटेड कमांडर हिड़मा कर्रेगुट्टालू के एक गुप्त बंकर में छिपा हुआ है। उसके साथ दामोदर और आज़ाद जैसे बड़े माओवादी नेता भी मौजूद हैं। इलाके में बारूदी सुरंगों और घातक जाल की आशंका को देखते हुए सुरक्षाबल हर कदम फूंक-फूंक कर रख रहे हैं।

100 से अधिक IED बरामद, भारी सावधानी के साथ आगे बढ़ रही सेना

अब तक 100 से अधिक आईईडी बरामद हो चुके हैं, जो जवानों को निशाना बनाने के लिए बिछाए गए थे। ऐसे में डी-माइनिंग यूनिट और ड्रोन की मदद से इलाके की सघन निगरानी की जा रही है। CRPF, DRG, STF, कोबरा, ग्रेहाउंड (तेलंगाना), C-60 (महाराष्ट्र) जैसी विशेष बल इस ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।

Advertisement

280 वर्ग किमी में फैला है ऑपरेशन, सीमावर्ती गांवों में तनाव

यह ऑपरेशन कर्रेगुट्टालू की घनी जंगलों और पहाड़ियों में लगभग 280 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। आसपास के गांव जैसे पेनुगोलू, कोंगाला, अरुणाचलपुरम, बोलारम, मलप्पुरम, लक्ष्मीपुरम, मुथारम और सीतारामपुरम में हाई अलर्ट है। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे इन क्षेत्रों से दूर रहें।

कब तक चलेगा ऑपरेशन?

ऑपरेशन के लंबा खिंचने की संभावना है। जवान एक सप्ताह का राशन और जरूरी सामग्री साथ लेकर गए हैं। सुरक्षा बलों को उम्मीद है कि राशन की कमी के कारण पहाड़ियों में छिपे नक्सली नीचे उतर सकते हैं, जिससे निर्णायक कार्रवाई संभव हो सकेगी।

यह मुठभेड़ आने वाले दिनों में देश के माओवादी विरोधी अभियान के इतिहास में निर्णायक मोड़ बन सकती है। हिड़मा जैसे टॉप कमांडर का पकड़ा जाना या मारा जाना सुरक्षा बलों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि होगी।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *