सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

Bigg Boss 16: आठवें हफ्ते के एविक्शन में मेकर्स ने पलटा खेल, घरवाले भी हैरान रह गए

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘Bigg Boss 16’ टीवी का सबसे कॉन्ट्रोर्शियल रियलिटी शो है, जो इन दिनों घर में होने वाले झगड़ों की वजह से चर्चा में है। शो में रोजाना कोई न कोई किसी से लड़ रहा है। शो अपने आठवें हफ्ते में पहुंच गया है और इस हफ्ते ‘बिग बॉस’ में चार कंटेस्टेंट नॉमिनेट थे, जिसमें अर्चना गौतम, अंकित गुप्ता, सौंदर्या शर्मा और सुंबुल तौकीर खान का नाम शामिल है। हालांकि, एपिसोड के बीच में ही सलमान खान ने यह एलान कर दिया कि अर्चना गौतम और अंकित गुप्ता सुरक्षित हैं, जिसके बाद एविक्शन की तलवार सौंदर्या शर्मा और सुंबुल तौकीर पर आ गई थी। लेकिन सलमान खान के एक एलान ने सारा खेल पलट दिया।

कोई नहीं हुआ बेघर

इस हफ्ते ‘Bigg Boss’ से कोई भी कंटेस्टेंट बेघर नहीं हुआ। हालांकि, ऐसा क्यों हुआ और इसके पीछे मेकर्स का क्या प्लान है? इस पर सलमान खान की तरफ से भी कोई हिंट नहीं दिया गया। लेकिन ‘वीकएंड का वार’ एपिसोड के आखिर में सलमान खान ने सुंबुल और सौंदर्या की किस्मत का फैसला सुनाते हुए कहा कि इस हफ्ते कोई भी एविक्शन नहीं हो रहा है। सलमान के इस एलान के बाद दोनों तो खूशी से झूम उठे। तो साथ ही घरवाले भी हैरान रह गए थे।

Advertisement

फरहान खान ने बिग बॉस के घर में एंट्री ली

‘वीकएंड का वार’ एपिसोड में फरहान खान ने बिग बॉस के घर में एंट्री ली थी, जो सीरियल ‘इमली’ में सुंबुल के को-एक्टर रहे हैं। इस शो में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। वहीं, जैसे ही सुंबुल ने फरहान को ‘बिग बॉस’ में देखा तो वह भी खुशी से रो पड़ीं। घर में उनका स्वागत नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में हुआ था। लेकिन ऐसा नहीं था। वह शो में अपने नए शो का प्रमोशन करने पहुंचे थे और इसी वजह से वह कुछ देर बाद ही शो से बाहर चले गए। इस बीच उन्होंने सलमान खान के साथ स्टेज भी शेयर किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *