सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

Bigg Boss 16: अर्चना गौतम ने निमृत कौर के खून को बताया काला

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बिग बॉस 16 शुरुआत से ही लोगों के बीच चर्चा में बना हुआ है। शो में दर्शकों को हर दिन लड़ाई झगड़े और विवाद देखने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को प्रसारित हुए एपिसोड में एक बार फिर दर्शकों को घर वालों के बीच झगड़े और विवाद देखने को मिले। शो के लेटेस्ट एपिसोड में बिग बॉस के घर में सुबह होते ही कलेश देखने को मिला। इस बार इस लड़ाई का हिस्सा बनीं दो अभिनेत्रियां निमृत कौर और अर्चना गौतम। दरअसल, घर में मच्छरों से परेशान होकर अर्चना सभी से अपील करती हैं कोई भी दरवाजा खुला ना छोड़े। अर्चना बार-बार एक ही बात कहने पर जिॉनिमृत चिढ़ जाती हैं। हर बार एक ही बात को सुन परेशान हुईं निमृत अर्चना को ताना मारते हुए कहती हैं कि दो घंटे पहले भी यही चल रहा था और वापस मैं आई हूं तो भी यही चल रहा है। अब बस भी करो।

यही नहीं इस दौरान अर्चना ने यह तक कह दिया कि तुम्हारा खून काला होगा, लेकिन मुझे दरवाजा बस बंद चाहिए। खून को लेकर किए गए कमेंट पर निमृत का पारा भी बढ़ गया और वह गुस्से में आकर अर्चना से कहती है कि मैं सच कह रही हूं सुबह-सुबह मुझ पर इस तरह के कमेंट मत करो। मेरे खून को काला बोलने की जरूरत नहीं है,अपने अंदर झांक कर देखो। सुबह-सुबह कलेश करने की जरूरत नहीं है।

 

Advertisement

निमृत की बात सुन अर्चना भी भड़क उठीं और वह चिल्लाते हुए निमृत से कहती है कि मैं प्रियंका से बात कर रही थी तुम क्यों फटे में टांग अड़ा रही हो। फुटेज लेने के लिए ना। इस पर निमृत कहती हैं कि मैं फटे में टांग नहीं अड़ा रही, तुम्हारी यह जो आवाज है वह सभी के कानों में चुभती है। निमृत सिर्फ यहीं नहीं रुकी इसके बाद वह शिव ठाकुर से भी पंगा लेती नजर आईं। शिव के साथ हुई बहसबाजी के बाद निमृत रोने तक लगी, जिस पर शिव कहते हैं कि वह ओवर एक्टिंग कर रही हैं। इस पर निमृत चिल्लाते हुए कमरे में जाकर रोने लगती हैं, जहां घर के बाकी सदस्य उन्हें संभालते नजर आए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *