सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक ने उतारी अर्चना गौतम की आवाज की नकल

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

टीवी के सबसे कन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस में रोज कुछ न कुछ नया ड्रामा चल रहा है। कन्टेस्टेंट में किसी न किसी बात पर विवाद हो रहा है। हाल ही में प्रसारित हुए एपिसोड में खाना बांटने को लेकर अर्चना घरवालों पर चिल्लती नजर आईं। उनकी आवाज से घरवाले भी परेशान हो गए। इसी बीच अब्दु रोजिक ने बड़े ही मजेदार अंदाज में अर्चना की नकल की है ।घरवालों को खाना बांटने को लेकर निमृत और सुबुंल से भिड़ीं अर्चना ने बीते एपिसोड में चिल्ला चिल्लाकर सबको परेशान कर दिया। अर्चना का यह बर्ताव देखने के बाद तो निमृत रोने लगीं। अर्चना के इस व्यवहार से घर में हमेशा खुश रहने वाले अब्दू रोजिक भी दुखी नजर आए। जब सारा ममाला ठंडा पड़ गया। अब्दू ने बड़े ही क्यूट अंदाज में अर्चना से उनके इस तरह पेश आने की वजह पूछी। अब्दू ने मजेदार अंदाज में अर्चना की आवाज की नकल करते हुए पूछा, ‘आप इतना बोलती हैं क्या आपका सिर और मुंह दर्द नहीं होता’।अब्दू की बात सुनकर वहां मौजूद घरवाले हंसने लगे। अर्चना की आवाज की नकल को लेकर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। फैन्स अब्दू को कह रहे हैं कि उन्होंने उनके दिल की बात कह दी। एक यूजर ने लिखा इस एपिसोड का सबसे बेस्ट पार्ट रहा अब्दू द्वारा अर्चना की मिमिकरी। एक और फैन ने लिखा, ‘ कितना हंसाया है तुमने क्या बताएं, बहुत बढ़िया ‘।

दर्शकों ने पूछे सवाल

कोलकाता से एक दर्शक निम्रत कौर से कहती हैं, ‘इतनी बड़ी जिम्मेदारी आपको मिली है और आप बात-बात पर रो देते हो।‘ आंध्र प्रदेश से एक दर्शक सभी से पूछती हैं, ‘अब्दु भी खेल रहे हैं। आप लोग क्यों उन्हें बच्चे की तरह ट्रीट करते हैं? ‘ आगे अब्दु सभी को जवाब  देते हुए कहते हैं, ‘यहां बच्चों की अनुमति नहीं है। मैं बच्चा नहीं हूं, मैं एडल्ट हूं।‘ आगे सुंबुल तौकीर से एक ने पूछा, आप स्ट्रॉन्ग नजर नहीं आ रही हैं तो सुंबुल उनको जवाब देती हैं, ‘मुझे लगता है मैंने 4 दिनों में अपने रोने का कोटा पूरा कर लिया है। अब आपको वापस  से आपकी पावरफुल सुंबुल दिखाई देगी।‘ एक दर्शक ने शालीन को सलाह दी कि वो पहले अपने गेम पर ध्यान दें फिर किसी को कुछ कहें।

Advertisement

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *