सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

बिग बॉस 14 फेम जैस्मिन भसीन की बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में हुईं भर्ती

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बिग बॉस 14 फेम जैस्मिन भसीन की बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में हुईं भर्ती

बिग बॉस 14' फेम जैस्मिन भसीन की बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में भर्ती, जानें  कैसे हुआ ये हाल | Bigg Boss 14 fame jasmin bhasin health deteriorated  admitted to hospital know how this

जैस्मिन भसीन हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उनके पेट में इंफेक्शन हुआ है. जैस्मिन ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर इसकी जानकारी दी है.

एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन की तबीयत इन दिनों ठीक नहीं है. उनके पेट में इंफेक्शन हुआ है. जैस्मिन ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इसकी जानकारी दी. जैस्मिन ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो हॉस्पिटल के बेड पर लेटी नजर आ रही हैं. उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई है. फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- पेट में इंफेक्शन. जैस्मिन भसीन के फैंस उनकी सेहत को लेकर टेंशन में हैं. अभी एक्ट्रेस की तबीयत कैसी है इसे लेकर उन्हें फिलहाल कोई अपडेट नहीं दिया है.

बता दें कि एक्ट्रेस हाल ही में कर्जत में थीं. यहां वो अपने बॉयफ्रेंड अली गोनी और क्लोज दोस्तों के साथ थीं. जैस्मिन और अली ने अपनी आउटिंग की कई सारी फोटोज और वीडियोज शेयर किए थे.

Advertisement

अली गोनी संग रिलेशनशिप में हैं जैस्मिन भसीन

जैस्मिन भसीन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो बता दें कि वो एक्टर अली गोनी के साथ रिलेशनशिप फेज एंजॉय कर रही हैं. दोनों लंबे समय से दोस्त हैं. वहीं बिग बॉस 14 में उन्होंने इस दोस्ती को प्यार का नाम दिया. जैस्मिन भसीन बिग बॉस 14 में दिखी थीं. वहीं अली गोनी जैस्मिन का सपोर्ट करने पहुंचे. कुछ दिन बिग बॉस के घर में रहने के बाद दोनों को एक-दूसरे के लिए अपनी फीलिंग्स का एहसास हुआ और एक दूसरे को प्रपोज किया. इसके बाद से दोनों रिलेशनशिप में हैं और बहुत खुश हैं.

जैस्मिन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें शो दिल तो हैप्पी है जी, दिल से दिल तक जैसे शोज के लिए जाना जाता है. एक्ट्रेस को नागिन 4 में भी देखा गया था. इसके अलावा वो पंजाबी इंडस्ट्री में भी एक्टिव हैं. जैस्मिन की एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *