सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

महाराष्ट्र में बड़ा सिम कार्ड रैकेट का भंडाफोड़,60 फोटो पर इश्यू कराए गए 8500 SIM, 13 गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

मुंबई में सिम कार्ड गिरोह का भंडाफोड़, 60 फोटो से खरीदे थे 8500 SIM कार्ड

पुलिस के कानून व्यवस्था के सह पुलिस आयुक्त सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि अभी तक की जांच में 60 आदमियों के फोटो पर कुल 8500 सिम कार्ड जारी होने की जानकारी मिली है.

सिम कार्ड हासिल करने के एक फर्जीवाड़े का किया खुलासा

मुंबई पुलिस ने एक ही इंसान के फोटो पर हल्का फेरबदल कर सैकड़ों सिम कार्ड हासिल करने के एक फर्जीवाड़े का खुलासा किया है. मलाबार हिल्स से गिरफ्तार एक आरोपी अब्दुल हकीम मंसूरी के फोटो पर 685 सिम कार्ड खरीदे गए थे. मुंबई पुलिस के कानून व्यवस्था के सह पुलिस आयुक्त सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि अभी तक की जांच में 60 आदमियों के फोटो पर कुल 8500 सिम कार्ड जारी होने की जानकारी मिली है. पुलिस ने मामले में कुल 6 केस दर्ज कर 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Advertisement

सत्यनारायण चौधरी के मुताबिक जांच के दौरान ऐसे ही फर्जी सिम कार्ड के जरिए मीरा रोड में चल रहे कॉल सेंटर का खुलासा हुआ जहां छापा मारकर पुलिस ने एक ही फोटो पर बने 52 सिम कार्ड बरामद किए हैं. मुंबई पुलिस ने इसके लिए उत्तर मुंबई , दक्षिण मुंबई और पश्चिम मुंबई रीजन में अलग दस्ते बनाकर अब तक 4 लैपटॉप और 60 के कर मोबाइल फोन जब्त किए हैं. पुलिस के मुताबिक सभी 60 फोटो वाले इंसान मामले में आरोपी हैं और उनकी मिलीभगत से ही उनके फोटो का इस्तेमाल किया गया है.

पुलिस को शक है कि इस तरह के फर्जी सिम कार्ड के जरिए ही साइबर क्राइम और इकोनिक फ्रॉड को अंजाम दिया जाता है. हैरानी की बात है कि भारत सरकार के टेली कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई एमएमआर रीजन में इस तरह के 30 हजार के करीब सिम कार्ड जारी हुए हैं. पुलिस ने अभी तक 3 हजार के करीब सिम कार्ड जब्त किए हैं बाकियों की तलाश जारी है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *