सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

कर्नाटक CM सिद्धारमैया की सुरक्षा में बड़ी चूक! भरे मंच पर भागते हुए चढ़ आया शख्स, देखें- फिर क्या हुआ

2 मिनट पढ़ें
कर्नाटक CM सिद्धारमैया

कर्नाटक CM सिद्धारमैया की सुरक्षा में बड़ी चूक! भरे मंच पर भागते हुए चढ़ आया शख्स, देखें- फिर क्या हुआ

Advertisement

Chief Minister Siddaramaiah: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की सुरक्षा में रविवार (15 सितंबर, 2024) को तब बड़ी चूक हो गई, जब कार्यक्रम के बीच भरे मंच पर दौड़ते हुए एक शख्स चढ़ आया. अनजान व्यक्ति की इस हरकत से वहां पहले तो कोई कुछ समझ नहीं पाया मगर जब सुरक्षाकर्मियों ने रोका तो सब लोग कुछ पल के लिए हैरान रह गए. हालांकि, अच्छी बात यह रही कि वह सीएम तक नहीं पहुंच पाया और उसे पहले ही पकड़ लिया गया. फिलहाल उस व्यक्ति के बारे में अधिक जानकारी नहीं पता चली है और न ही यह साफ हुआ है कि वहां वहां क्या किस इरादे से गया था.

सुरक्षाकर्मियों ने संदिग्ध युवक को पकड़कर पुलिस कौ सौंप दिया. पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

देखें, घटना से जुड़ा वायरल वीडियोः

 

जानें क्या है पूरा मामला

Advertisement

दरअसल, एक सीएम सिद्धारमैया एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद थे. तभी एक युवक तेजी से दर्शकदीर्घा से उठकर मंच पर तरफ भागा. हालांकि सीएम की सुरक्षा में मौजूद सुरक्षाकर्मी ने उसे सीएम की कुर्सी तक पहुंचने से पहले ही दबोच लिया. अभी तक युवक की इस हरकत की वजह का पता नहीं चला है. युवक की पहचान भी उजागर नहीं की गई है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

लोकसभा चुनाव में भी सुरक्षा में चूक का मामला आया था सामने

बता दें कि ससे पहले लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान भी सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था. तब चुनाव प्रचार के दौरान सीएम को एक कार्यकर्ता ने माला पहनाया, जिसके कमर में पिस्टल लटकी हुई थी. यह मामला बेंगलुरु दक्षिण में चुनाव प्रचार रैली के दौरान हुआ था. इस दौरान चुनाव प्रचार रैली के दौरान  रियाज़ नाम के एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री को माला पहनाई थी और तब उसके कमर के बेल्ट में पिस्टल लगी हुई थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *