सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 16 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Cleanliness Drive: स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त दिल्ली के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रही है ट्रिपल इंजन सरकार : संदीप कपूरInflation in India: भाजपा के राज में महंगाई ने तोड़े सभी रिकॉर्ड : नीलम चौधरीChildren’s Day Celebration: नीलकंठ अपार्टमेंट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस : संजय कुमार जैनBhagalpur Firing: भागलपुर के नवगछिया में पूर्व मुखिया अजय सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार गोलियां लगीं, ग्रामीणों ने दो हमलावरों को पकड़ाMoti Nagar Death Case: दिल्ली के मोती नगर में दुकान के चेंजिंग रूम से युवती का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटीYamuna River: दिल्ली सरकार यमुना नदी पर जनता को सिर्फ भ्रमित कर रही है : अरुण तोमरInflation in India: भाजपा के राज में महंगाई ने तोड़ दी जनता की कमर : महेंद्र भास्करChhath Mahaparv: सरकार ने छठ महापर्व की तैयारियों में झोंकी पूरी ताकत : विनोद जायस

Motihari Road Accident: बिहार के मोतिहारी में पिकअप-टेंपो की भीषण टक्कर में 4 की मौत, 8 घायल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Motihari Road Accident: बिहार के मोतिहारी में पिकअप-टेंपो की भीषण टक्कर में 4 की मौत, 8 घायल

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुगौली थाना क्षेत्र के छपरा-बेतिया रोड स्थित नयका टोला के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन और टेंपो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे टेंपो से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को सुगौली रेफरल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

Advertisement

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू कराया। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

प्रत्यक्षदर्शी इमरान ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य भी इस हादसे में घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोग किसी जरूरी काम से बेतिया जा रहे थे, तभी रास्ते में यह भीषण दुर्घटना हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ समय तक सड़क पर यातायात भी बाधित रहा, जिसे बाद में सामान्य कराया गया।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *