सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरी1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवाल

BJP उम्मीदवारों की लिस्ट पर बड़ी जानकारी, पहले इन सीटों पर होगा ऐलान?

2 मिनट पढ़ें

Haryana Aseembly Election 2024 BJP release candidate list for 20 seats before election date हरियाणा चुनाव: BJP उम्मीदवारों की लिस्ट पर बड़ी जानकारी, पहले इन सीटों पर होगा ऐलान?

BJP उम्मीदवारों की लिस्ट पर बड़ी जानकारी, पहले इन सीटों पर होगा ऐलान?

बीजेपी की पहली लिस्ट में इन सीटों में से ज्यादातर सीटें वो शामिल होंगी, जिनमें बीजेपी हरियाणा में पिछला चुनाव हार गई थी या फिर बहुत कम मार्जिन से जीती थी.

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी दलों ने कमर कस ली है. भले ही चुनाव में अभी समय है लेकिन बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी है. ऐसे में बीजेपी विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है.

सूत्रों के मुताबिक बीजेपी अपने करीब 20 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट चुनाव की घोषणा से पहली ही जारी कर सकती है. इन सीटों में से ज्यादातर सीटें वो शामिल होंगी जिनमें बीजेपी पिछला चुनाव हार गई थी या फिर बहुत कम मार्जिन से जीती थी. वहीं रिजर्व सीटें भी इस लिस्ट में शामिल रहेंगी. इससे पहले पिछले साल मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान चुनाव में भी भाजपा ऐसा प्रयोग कर चुकी है.

इससे पहले साल 2019 के विधानसभा चुनाव में हरियाणा में बीजेपी को 40 सीटों पर जीत मिली थी. इसके बाद पार्टी ने जननायक जनता पार्टी के साथ मिलकर प्रदेश में सरकार बनाई थी. हालांकि इस साल की शुरुआत में दोनों ही दलों का गठबंधन टूट गया और बीजेपी आलाकमान ने मनोहर लाल खट्टर को हटाकर नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बना दिया था.

बीजेपी के अलावा साल 2019 के विधानसभा चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस को 31 सीटें मिली थी. इसके अलावा जेजेपी के हाथ 10 सीटें आईं थी. वहीं इनेलो और एचएलपी के हाथ महज एक-एक सीट ही लगी थी, जबकि पिछले चुनाव में सात निर्दलीय उम्मीदवार जीतकर आए थे.

वहीं इस बार हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अभय चौटाला की इनेलो ने मायावती की बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन किया है. इसके अलावा लोकसभा चुनाव में साथ लड़ने वाली कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी विधानसभा चुनाव में अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी. बता दें हरियाणा की 90 सीटों पर विधानसभा चुनाव में अक्टूबर में हो सकते हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *