सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Zeeshan Akhtar Arrested: बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में बड़ा खुलासा: कनाडा में पकड़ा गया मास्टरमाइंड जीशान अख्तर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है कनेक्शन

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Zeeshan Akhtar Arrested: बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में बड़ा खुलासा: कनाडा में पकड़ा गया मास्टरमाइंड जीशान अख्तर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है कनेक्शन

एनसीपी के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। मुंबई पुलिस के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, इस सनसनीखेज हत्या के पीछे मास्टरमाइंड माने जा रहे जीशान अख्तर को कनाडा में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि जीशान वर्तमान में कनाडा पुलिस की कस्टडी में है और भारत सरकार उसके प्रत्यर्पण की दिशा में जरूरी कूटनीतिक और कानूनी कदम उठाने की तैयारी कर रही है।

जीशान अख्तर का नाम इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में पहले भी सामने आ चुका है। वह भारत के कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क का सक्रिय सदस्य है और विशेष रूप से हत्या जैसे मामलों में शूटर्स को मैनेज करने का काम करता है। पुलिस जांच में यह भी साफ हुआ है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या को अंजाम देने वाले शूटर्स का संचालन भी जीशान ही कर रहा था।

जीशान अख्तर का असली नाम मोहम्मद यासीन अख्तर है और वह पंजाब के जालंधर का रहने वाला है। यह वही व्यक्ति है जिसे 2022 में पंजाब पुलिस ने पहले भी गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में वह छूट गया और देश से भाग निकला। हत्या की साजिश में शामिल रहने के स्पष्ट सबूत सामने आने के बाद भारतीय एजेंसियां लगातार उसकी तलाश कर रही थीं।

Advertisement

मुंबई के बांद्रा इलाके में 12 अक्टूबर 2024 को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस अपराध ने महाराष्ट्र की राजनीति और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। जांच में सामने आया कि तीन प्रोफेशनल शूटर—धर्मराज कश्यप, गुरमेल बलजीत सिंह और शिवकुमार गौतम—को हत्या की साजिश में शामिल किया गया था, और इन तीनों के संचालन की जिम्मेदारी जीशान अख्तर के हाथ में थी। यही नहीं, हत्या के लिए हथियारों की आपूर्ति और फंडिंग का भी प्रबंध उसी ने किया था।

जीशान के कनाडा में पकड़े जाने की खबर से न केवल मुंबई पुलिस को बड़ी राहत मिली है, बल्कि यह संकेत भी मिला है कि लॉरेंस बिश्नोई जैसे गैंग के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में भारत लगातार आगे बढ़ रहा है। अब देखना यह होगा कि कनाडा में जीशान के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है और क्या उसे भारत लाकर पूछताछ के लिए सौंपा जा सकेगा।

इस गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां उम्मीद कर रही हैं कि इस केस के और भी कई परतें अब खुलेंगी, जिससे ना केवल हत्या के पीछे के राजनीतिक या गैंगवार एंगल का खुलासा हो सकेगा, बल्कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की भारत और विदेशों में सक्रियता पर भी नकेल कसी जा सकेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *