सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

इलीट अंपायर नितिन मेनन का बड़ा कबूलनामा”भारतीय स्टार क्रिकेटर दबाव बनाते हैं…”

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

“भारतीय स्टार क्रिकेटर दबाव बनाते हैं और…”, इलीट अंपायर नितिन मेनन का बड़ा कबूलनामा

मेनन ने कहा कि शुरुआती दो साल में भारतीय उप-महाद्वीप में अंपायरिंग करना बहुत ही शानदार अनुभव रहा है. इसमें टेस्ट मैचों से अलग दुबई में और ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 विश्व कप में अंपायरिंग करना भी शामिल है.

बहुत ही ज्यादा लंबे समय बाद भारतीय अंपायरों के लिए बड़ी उपलब्धि आयी है. हालिया समय में घरेलू मैचों में अंपायरिंग करने वाले नितिन मेनन (Nitin Menon) ने खासी पहचान बनायी है. और यह उनकी अच्छी परफॉर्मेंस का ही असर है कि अब नितिन अगले महीने महीने शुरू हो चुकी सीरीज में अपने एशेज डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं. मेनन ने कहा कि शुरुआती दो साल में भारतीय उप-महाद्वीप में अंपायरिंग करना बहुत ही शानदार अनुभव रहा है. इसमें टेस्ट मैचों से अलग दुबई में और ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 विश्व कप में अंपायरिंग करना भी शामिल है.

उन्होंने कहा कि मैं सर्वश्रेष्ठ मैच अधिकारियों के साथ काम कर रहा हूं. और मेरे अंपायरिंग अनुभव में खिलाड़ियों का भी योगदान रहा है. मैंने खुद के व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ सीखा है. मसलन कि दबाव के पलों में मैं कैसे काम करता हूं, वगैरह-वगैरह. ऐसे में सकारात्मक बातें बहुत ज्यादा हैं. आईसीसी की इलीट पैनल के सदस्य मेनन ने स्वीकारा कि भारत के मैचों में अंपायरिंग करने के साथ चुनौतियां भी अपने आप जा जाती हैं. बड़े खिलाड़ी फिफ्टी-फिफ्टी निर्णय अपने पक्ष में लेने के लिए अंपायरों पर दबाव बनाते हैं.

उन्होंने कहा कि जब भारत अपनी धरती पर खेलता है, तो बहुत ही ज्यादा हाइप बनती है. टीम इंडिया में कई बड़े सितारे हैं. और वे हमेशा ही आप पर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं. वे हमेशा ही फिफ्टी-फिफ्टी निर्णय अपने पक्ष में लेने की कोशिश करते हैं, लेकिन अगर हमारा दबाव के पलों में खुद पर नियंत्रण रहात है, तो हम इस पर ध्यान नहीं देते कि वे क्या करने की कोशिश कर रहे हैं.

Advertisement

इकलौते भारतीय अंपायर नितिन मेनन ने कहा

मेनन ने कहा कि यह दिखाता है कि मैं खिलाड़ियों द्वारा बनाए गए दबाव में प्रभावित होने के बजाय हालात से निपटने के लिए खासा मजबूत हूं. इस बात ने मुझे बहुत ही ज्यादा आत्मविश्वास प्रदान किया है. इलीट पैनल में शामिल फिलहाल इकलौते भारतीय अंपायर नितिन मेनन ने कहा कि पिछले कुछ सालों ने उनके विकास में काफी मदद की है. भारत में अग्रणी अंतरराष्ट्रीय अंपायरों का नेतृत्व करना एक बड़ी जिम्मेदारी रही है. शुरुआत (जब इलीट पैनल में इंट्री हुयी थी) में मेरे पास ज्यादा अनुभव नहीं था, लेकिन पिछले तीन सालों ने मेरे बतौर अंपायर विकास में खासी मदद की है.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *