सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

पिछड़ती कीवी टीम को सेमीफाइनल की रेस में बड़ा झटका, वर्ल्ड कप से बाहर हुए मैट हेनरी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

सेमीफाइनल की रेस में पिछड़ती कीवी टीम को बड़ा झटका, वर्ल्ड कप से बाहर हुए मैट हेनरी

Matt Henry Ruled Out From ODI World Cup 2023 New Zealand Squad Replacement Kyle Jamieson | Matt Henry: सेमीफाइनल की रेस में पिछड़ती कीवी टीम को बड़ा झटका, वर्ल्ड कप से बाहर

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह काइल जैमीसन को टीम में शामिल किया गया है.

वर्ल्ड कप 2023 में बैक टू बैक तीन हारों के बाद सेमीफाइनल की रेस में पिछड़ चुकी न्यूजीलैंड को एक बड़ा झटका लगा है. टीम के तेज गेंदबाज मैट हेनरी की हैमस्ट्रिंग इंजरी गंभीर पाई गई है. ऐसे में उन्हें वर्ल्ड कप स्क्वाड से बाहर कर दिया गया है. मैट हेनरी की जगह काइल जैमीसन को स्क्वाड से जोड़ा गया है.

मैट हेनरी को बुधवार रात दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉलिंग करने के दौरान चोट लगी थी. हालत यह थी कि उन्हें बीच में ही अपना ओवर छोड़कर जाना पड़ा था. मैच के बाद उनका एमआरआई स्कैन किया गया, जिसमें उनकी चोट के गंभीर होने और उसे ठीक होने में दो से चार हफ्ते का समय लगने की जानकारी सामने आई. इसी के बाद न्यूजीलैंड टीम ने हेनरी को बाहर करने और उनकी जगह जैमीसन को टीम में शामिल करने का फैसला किया.

वैसे, न्यूजीलैंड टीम प्रबंधन को मैट हेनरी के एमआरआई स्कैन के रिजल्ट से पहले ही इस बात की भनक लग चुकी थी कि उनकी चोट जल्द ठीक नहीं होने वाली है. ऐसे में उन्होंने अफ्रीका से मैच के फौरन बाद ही तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को भारत आने का बुलावा भेज दिया था. जैमीसन गुरुवार रात को टीम से जुड़ भी चुके हैं. वह बेंगलुरु में टीम के साथ प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा ले रहे हैं. उन्हें पहले मैट हेनरी के कवर के तौर पर बुलाया गया था लेकिन अब वह कीवी टीम की वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा बना दिए गए हैं.

Advertisement

चोटों से जूझ रही है कीवी टीम

तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेल पाए थे. जिमी नीशम भी अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान चोट खा बैठे थे. हालांकि अब इन दोनों के फिट होने के आसार जताए जा रहे हैं. इनके अलावा कीवी टीम में केन विलियमसन और मार्क चैपमैन भी चोटिल होकर टीम से बाहर चल रहे हैं.

शनिवार को है बड़ा मुकाबला

न्यूजीलैंड को वर्ल्ड कप में अब पाकिस्तान से भिड़ना है. शनिवार (4 नवंबर) को होने वाला यह मैच न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बेहद अहम है. अगर कीवी टीम यहां हार जाती है तो उसके लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो जाएगी और पाकिस्तान की एंट्री की संभावना प्रबल हो जाएगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *