Bhuvan Chandra Khanduri: पालम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर,जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
नई दिल्ली ( सी.पी .एन.न्यूज़ ) : दक्षिणी दिल्ली के पालम क्षेत्र में उत्तराखंड विकास एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा इन्द्रा पार्क के मां भगवती नंदा देवी परिसर में पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पालम के विधायक कुलदीप सोलंकी ने कहा कि जनरल खंडूरी देश के एक प्रतिष्ठित सैन्य अधिकारी के साथ अटल की सरकार में देशभर में सड़कों का विस्तार करने वाले एक योग्य और सफल मंत्री तथा उत्तराखंड राज्य में एक कर्मठ और ईमानदार मुख्यमंत्री के रूप में चर्चित रहे। हमारे क्षेत्र में उत्तराखंड के सांस्कृतिक आयोजनों के साथ लोकप्रिय नेता श्री खंडूरी ने भाजपा के चुनाव प्रचार में भी हम सबका सहयोग किया। देश सदैव खंडूड़ी के योगदान का स्मरण करेगा।

उत्तराखंड विकास एवं सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष दीवान सिंह रावत ने कहा कि सैन्य भूमि उत्तराखंड की माटी के लाल खंडूड़ी ने राष्ट्रीय राजनीति में विशेष स्थान बनाया और वे देश एवं उत्तराखंड के विकास के सूत्रधार बने। इंडिया टाइम 24 न्यूज के प्रबंध निदेशक संजीव सोलंकी ने कहा कि जनरल खंडूड़ी एक देशभक्त व्यक्तित्व,कर्म और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि एवं कुशल प्रशासक थे। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में मीडिया सलाहकार एवं पर्वतीय लोक विकास समिति के अध्यक्ष प्रो.सूर्य प्रकाश सेमवाल ने कहा कि 36 वर्ष की सैन्य सेवा में देश की ओर से तीन युद्ध लड़ने वाले जनरल खंडूरी को भाजपा की त्रिमूर्ति राजनीति में लेकर आई और पार्टी की ओर से पृथक राज्य के आंदोलन की कमान उत्तरांचल संघर्ष समिति का अध्यक्ष बनाकर खंडूड़ी को दी। 1991 में गढ़वाल से लोकसभा सांसद चुने गए खंडूड़ी को अटल ने लोकसभा में पार्टी का मुख्य सचेतक बनाया। अटल की सरकार में राजमार्ग और स्वर्णिम चतुर्भुज योजनाओं से खंडूड़ी ने केवल चारधाम नहीं पूरे भारत के सभी कोनों और दिशाओं को जोड़ा। दो बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में खंडूड़ी का कार्यकाल विकास,सुशासन और ईमानदारी का पर्याय बना। 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने खंडूड़ी को लोकसभा का टिकट दिया और जीतने के बाद उन्हें संसद की रक्षा समिति का अध्यक्ष बनाया,जिसके अंदर श्री खंडूरी ने पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन का उपहार दिया। श्रद्धांजलि सभा में वीरेंद्र सिंह रावत,कैप्टन अशोक सिंह, सुरेन्द्र बरसैयाँ, रजनीश जिंदल,उत्तराखंड विकास एवं सांस्कृतिक समिति के महासचिव रणजीत सिंह नेगी और कोषाध्यक्ष विमल गुसाईं,सचिव भूपेन्द्र सिंह नेगी रणजीत सिंह रावत, बलबीर सिंह नेगी, पूर्व सूबेदार मेजर विलोचन जोशी, अरुण भट्ट, विनोद पोखरियाल, और धाम सिंह नेगी के साथ मातृशक्ति में विमला रावत,सरिता रावत, पावत्री तथा सविता ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की ।श्रद्धांजलि सभा का संचालन उत्तराखंड विकास एवं सांस्कृतिक समिति के सांस्कृतिक सचिव आचार्य महावीर नैनवाल ने किया ।



