Home देश दुनिया गुजरात के सीएम के रूप में भूपेंद्र पटेल ने दूसरी बार 16...

गुजरात के सीएम के रूप में भूपेंद्र पटेल ने दूसरी बार 16 विधायकों के साथ ली शपथ

0
195

गुजरात के इतिहास में सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाले भूपेंद्र पटेल ने आज दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गांधीनगर में नए सचिवालय के पास हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित समारोह में पटेल को राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। पटेल के साथ 16 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। इनमें 8 कैबिनेट और 8 राज्यमंत्री हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। भूपेंद्र पटेल के साथ 16 मंत्रियों ने भी शपथ ली। गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नए कैबिनेट के लिए नामों का एलान हुआ। पटेल के बाद पारदी से विधायक कनुभाई मोहनलाल देसाई, राजकोट ग्रामीण से विधायक भानुबेन बाबरिया, संतरामपुर से विधायक कुबेर भाई डिंडोर, जसदान विधानसभा सीट से विधायक कुवंजरजील बावलिया ने शपथ ली। इसके अलावा माजुरा से विधायक हर्ष संघवी, निकोल विधानसभा से जगदीश विश्वकर्मा ने भी शपथ ली। आपको बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने रिकॉर्ड 156 सीटें जीती हैं। कांग्रेस के खाते में सिर्फ 17 सीटें ही आई, जबकि आम आदमी पार्टी ने 5 सीटों पर जीत हासिल की। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और BJP नेता विजय रूपाणी ने शपथग्रहण समारोह से पहले कहा कि नए मंत्रिमंडल को राज्य के अलग-अलग हिस्सों से प्रतिनिधियों को साथ रखते हुए संतुलित किया गया है। सरकार इस मंत्रिमंडल के आधार पर विकास करेगी। अभी मंत्रिमंडल का पार्ट वन है बाद में इसका विस्तार होगा। 16-17 लोग शपथ ले रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here