सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

भीष्म शर्मा नें कहा कांग्रेस हो रही है मजबूत लोग असलियत समझ चुके हैं भाजपा और आप की

3 मिनट पढ़ें
भीष्म शर्मा

भीष्म शर्मा नें कहा कांग्रेस हो रही है मजबूत लोग असलियत समझ चुके हैं भाजपा और आप की

Advertisement

भीष्म शर्मा नें कहा कांग्रेस हो रही है मजबूत लोग असलियत समझ चुके हैं भाजपा और आप की

मासिक बैठक में किया पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली ,दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी की असलियत भी पहचान चुकी है | दोनों पार्टियों नें केवल झूठ परोस जनता को गुमराह करने का काम किया है | यह कहना था घोंडा से कांग्रेस के पूर्व विधायक भीष्म शर्मा का ,भीष्म शर्मा नें उक्त विचार अपने कार्यालय में आयोजित मासिक कार्यकर्ता सम्मेलन में व्यक्त किये | सम्मेलन में क्षेत्र के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए | हालांकि भीष्म विरोधी कार्यकर्ताओं नें उक्त बैठक से दूरी ही बनाये रखी या योँ कहिये उन्हें मीटिंग में बुलाया ही नहीं गया | बरहाल भीष्म कहते हैं कांग्रेस वापस आ रही है और उनका प्रयास सभी को साथ लेकर चलना है |

Advertisement

वही भीष्म विरोधी कहते हैं जो पार्टी के चंद लोगो को साथ लेकर नहीं चल सकते वे किसको साथ लेकर चलने की बात कर रहे हैं | भीष्म शर्मा नें कहा अपने एक दशक के शासन में आम आदमी पार्टी नें भ्रस्टाचार के अलावा कुछ किया ही नहीं पार्टी के मुखिया मुख्यमंत्री रहे अरविन्द केजरीवाल उप मुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया ,मंत्री रहे सतेन्द्र जैन सहित कई मंत्री तथा विधायक जेल तक गए उनके खिलाफ अभी तक सी.बी.आई.ईडी तथा अन्य जांच एजेंसियां जांच कर रही है | आप पार्टी सरकार की हर फाइल में भ्रष्टाचार मिल रहा है |

भीष्म शर्मा नें कहा कांग्रेस सरकार नें जो विकास योजनाएं शुरू की थी उनमें से कई योजनाएं आज भी अधूरी है | भीष्म नें कहा आम आदमी पार्टी की सरकार नें दिल्ली को तीस साल पीछे छोड़ दिया | भीष्म शर्मा नें भाजपा पर भी हमला बोला उन्होंने कहा चार माह से अधिक हो गया है भाजपा की दिल्ली सरकार को लेकिन भाजपा सरकार नें इस दौरान कोई भी वादा पूरा नहीं किया | मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर जो होली पर देना था नहीं दिया गया ,रसोई गैस सिलेंडर पांच रूपये में देने की बात थी नहीं दिया गया | महिलाओं के खाते में ढाई-ढाई हजार रूपये डालने का वादा था नहीं डाले गए | जहां झुग्गी वहीं मकान देने का वादा था झुगियां तोड़ दी गई लेकिन मकान का कहीं अत-[पता नहीं है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *