सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Bhishm Sharma statement: झूठ और जुमलों की राजनीति में माहिर है भाजपा : भीष्म शर्मा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Bhishm Sharma statement: झूठ और जुमलों की राजनीति में माहिर है भाजपा : भीष्म शर्मा

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ):

रेखा गुप्ता की सरकार के द्वारा पेश किया गया दिल्ली का नया वार्षिक बजट झूठे व खोखले वादों के अलावा और कुछ भी नहीं है, रेखा गुप्ता सरकार के द्वारा पेश किए गए दिल्ली के नए वार्षिक बजट पर ऐसा कहना है घोंडा से कांग्रेस के पूर्व विधायक भीष्म शर्मा का। भीष्म शर्मा ने कहा कि भाजपा सिर्फ हवा में घोषणाएं ही करती है, धरातल पर कुछ नहीं। भीष्म शर्मा ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। भीष्म शर्मा ने कहा कि रेखा गुप्ता की सरकार द्वारा दिल्ली के नए वार्षिक बजट में की गई बड़ी बड़ी घोषणाएं सिर्फ दिल्ली की जनता को भ्रमित करने के लिए और रेखा गुप्ता की सरकार के एक वर्ष के विफल कार्यकाल से दिल्ली की जनता का ध्यान भटकाने के लिए की गई है। भीष्म शर्मा ने कहा कि दिल्ली की जनता से बजट में बड़े बड़े वादे करने से पहले दिल्ली सरकार यही बता देती कि उन्होंने अभी तक के अपने कार्यकाल में क्या क्या कार्य किए है। भीष्म शर्मा ने कहा कि रेखा गुप्ता की सरकार ने दिल्ली के नए वार्षिक बजट में नई नई योजनाओं के नाम पर करोड़ों रुपए आवंटित तो कर दिए लेकिन योजनाओं को किस तरह से कार्य में लाया जाएगा यह तो बताया ही नहीं।

Advertisement

भीष्म शर्मा ने आगे कहा कि रेखा गुप्ता की सरकार के द्वारा पेश किया गया दिल्ली का नया वार्षिक बजट सिर्फ झूठे वादों का एक पुलिंदा है और कुछ नहीं। भीष्म शर्मा ने आगे कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने दिल्ली की जनता से जो वादे किए थे अभी तक उनमें से एक वादा भी भाजपा ने पूरा नहीं किया और यहां बजट में रेखा गुप्ता की सरकार दिल्ली की जनता से फिर से बड़े बड़े वादे कर रही है। भीष्म शर्मा ने कहा कि सच तो यह है कि भाजपा झूठ और जुमलों की राजनीति करती है, पहले दिल्ली में चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने दिल्ली की जनता से बड़े बड़े खोखले झूठे वादे किए और फिर अपने कार्यकाल में एक वादा भी पूरा नहीं किया और इसी विफलता को छुपाने के लिए फिर से रेखा गुप्ता की सरकार ने दिल्ली के बजट में बड़ी बड़ी लुभावनी कोरी घोषणाएं कर दी जिससे दिल्ली की जनता रेखा गुप्ता सरकार की विफलता और भाजपा के झूठ को पकड़ नहीं पाए। भीष्म शर्मा ने कहा कि भाजपा इस तरह दिल्ली की जनता को मूर्ख नहीं बना सकती, रेखा गुप्ता की सरकार को जवाब देना होगा, रेखा गुप्ता की सरकार को बताना होगा कि उन्होंने दिल्ली की जनता से किए वादे पूरे क्यों नहीं किए, रेखा गुप्ता की सरकार को जवाब देना होगा कि कब महिलाओं को 2500 रुपए प्रति महीना मिलेंगे, रेखा गुप्ता की सरकार को जवाब देना होगा कि दिल्ली की जनता को त्यौहार पर मुफ्त सिलेंडर कब मिलेगा। भीष्म शर्मा ने कहा कि रेखा गुप्ता की सरकार को दिल्ली की जनता से किए हर एक वादे का हिसाब देना होगा क्योंकि भाजपा अधिक दिन तक दिल्ली की जनता को गुमराह नहीं कर सकती।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *