सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दिल्ली से उत्तर प्रदेश की ओर रवाना हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’  मंगलवार को सुबह दिल्ली से उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गई जिसमें राहुल गांधी के साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हैं। यह यात्रा सुबह करीब 10 बजे दिल्ली के कश्मीरी गेट के निकट जमुना बाजार से रवाना हुई और दोपहर को उत्तर प्रदेश के लोनी (गाजियाबाद) पहुंचेगी जहां से यह देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य में दाखिल होगी। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 7 सितंबर को कन्याकुमारी से आरंभ हुई थी और गत 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची थी। नौ दिनों के विराम के बाद आज यह फिर से आरंभ हुई है और उत्तर प्रदेश के बाद हरियाणा, पंजाब तथा जम्मू-कश्मीर जाएगी।

जानकारी के मुताबिक,कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार से उत्तर प्रदेश में अपने भाई राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के पूरे 120 किलोमीटर पैदल चलकर आएंगी। 2022 के विधानसभा चुनावों के बाद उत्तर प्रदेश में यह उनकी पहली बड़ी सार्वजनिक बातचीत होगी। प्रदेश की प्रभारी पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को भाई राहुल गांधी के साथ गाजियाबाद से पदयात्रा करेंगी। कांग्रेस नेता और पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने कहा, “प्रियंका राज्य में भारत जोड़ो यात्रा की पूरी 120 किलोमीटर की यात्रा करेंगी। पार्टी कार्यकर्ता बहुत उत्साहित हैं क्योंकि यात्रा ने जनता के बीच अपार उत्साह पैदा किया है।”

Advertisement

वहीं कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने सोमवार को बताया था कि उत्तर प्रदेश में यह यात्रा 5 जनवरी तक रहेगी। छह जनवरी को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हरियाणा में प्रवेश करेगी जहां यह 10 जनवरी तक रहेगी। इसके बाद यह यात्रा 11 जनवरी को पंजाब में प्रवेश करेगी तथा एक दिन के लिए 19 जनवरी को हिमाचल प्रदेश से भी गुजरेगी। वेणुगोपाल के अनुसार, 20 जनवरी को यह यात्रा जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी। 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी तिरंगा फहराएंगे और वहीं इस यात्रा का समापन होगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *