भारत जोड़ो सम्मेलन का किया गया आयोजन : गुरुचरण राजू

0
103
भारत जोड़ो सम्मेलन का किया गया आयोजन : गुरुचरण राजू
भारत जोड़ो सम्मेलन का किया गया आयोजन : गुरुचरण राजू

भारत जोड़ो सम्मेलन का किया गया आयोजन : गुरुचरण राजू

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राहुल गांधी द्वारा निकाली गई नफरत मिटा कर देश में प्रेम, सौहार्द और भाईचारा का संदेश देने वाली ऐतिहासिक “भारत जोड़ो यात्रा” की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष में आज जिला कृष्णा नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो सम्मेलन का आयोजन किया गया इस मौके जिलाध्यक्ष गुरचरन सिंह राजू ने कहा इस भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ एक यात्रा नहीं है। यह देश में फैली नफरत के खिलाफ प्रेम-करुणा-सौहार्द का पैगाम है जिसे जनता का पूर्ण समर्थन मिल रहा है।और भारत की एकता अखंडता और भाईचारे को बढ़ावा, देश के लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश दिया ।

इससे पूर्व गुरचरन सिंह राजू के नेतृत्व में जिला कृष्णा नगर कांग्रेस कमेटी की मीटिंग प्रीत विहार स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें जिले के नवनियुक्त कोऑर्डिनेटर संजीव शर्मा और आब्जर्वर चौधरी मतीन अहमद , जयकरन चौधरी, जितेंद्र बघेल मुख्य अतिथि रहे जिले के सभी निगम पार्षद, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, यूथ, अल्पसंख्यक संगठन सेवादल, एवं जिले के सभी पदाधिकारी भारी संख्या में मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here