सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

कैबिनेट विस्तार कर भगवंत मान ने दी चेतावनी, आने वाले दिनों में कुछ बड़े-बड़े घपले भी सामने आएंगे

2 मिनट पढ़ें
कैबिनेट विस्तार कर भगवंत मान ने दी चेतावनी, आने वाले दिनों में कुछ बड़े-बड़े घपले भी सामने आएंगे

कैबिनेट विस्तार कर भगवंत मान ने दी चेतावनी, आने वाले दिनों में कुछ बड़े-बड़े घपले भी सामने आएंगे

Advertisement

 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार किया। आम आदमी पार्टी के पांच विधायकों ने मंत्री के रूप में शपथ ली। इस साल की शुरुआत में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत के बाद पहली बार आम आदमी पार्टी ने राज्य में सरकार बनाई थी। राज्य की सत्ता में आप के आने के बाद मान के नेतृत्व वाली सरकार का यह पहला मंत्रिपरिषद विस्तार है।

सारे मंत्री ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करेंगे काम

इस मौके पर पंजाब CM भगवंत मान ने कहा, “पंजाब कैबिनेट का विस्तार हुआ है। 5 नए मंत्रियों ने शपथ ली है। पंजाब के लोगों ने हमसे जो उम्मीद की हैं उनपर खरा उतरेंगे। मुझे उम्मीद है कि मेरे सारे मंत्री ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम करेंगे।” उन्होंने ट्वीट कर कहा, “पंजाब कैबिनेट में शामिल हुए सभी नए मंत्रियों को बहुत बधाई। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और अपनी ज़िम्मेदारी पूरी शिद्दत से निभाएंगे। इस नई शुरुआत के लिए सभी को बधाई।”

Advertisement

पिछली सरकारों को भी दी चेतावनी

सीएम मान ने पिछली सरकारों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि वे ‘पंजाब के लोगों के एक-एक पैसे का हिसाब लेंगे।’ उन्होंने कहा, “हर संभव कोशिश करूंगा कि 75 साल में इन्होंने (पिछली सरकारों) पंजाब का जो बेड़ा गर्क किया है उसे ठीक करूं। आने वाले दिनों में कुछ बड़े-बड़े घपले भी सामने आएंगे। हम पंजाब के लोगों के एक-एक पैसे का हिसाब लेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *