सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘खटाखट झूठे वादे करने वालों से सावधान’, बीजेपी के विज्ञापन पर मची रार! कांग्रेस दर्ज कराएगी एफआईआर

3 मिनट पढ़ें
कांग्रेस

‘खटाखट झूठे वादे करने वालों से सावधान’, बीजेपी के विज्ञापन पर मची रार! कांग्रेस दर्ज कराएगी एफआईआर

Advertisement

Pawan Khera Attack On BJP: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की वोटिंग की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक हमले भी तेज होते जा रहे हैं. ताजा घटनाक्रम में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बीजेपी के विज्ञापन पर आपत्ति जताई है और चुनाव आयोग को भी निशाने पर लिया.

पवन खेड़ा ने मुंबई में कहा, “यह विज्ञापन भ्रामक है, कांग्रेस पर झूठे आरोप लगाए गए है. तीनों राज्यों में सभी योजनाएं जारी है. आखिर यह झूठा विज्ञापन अखबारों में छापा कैसे हैं? चुनाव आयोग क्या कर रहा था? आज शाम 5 बजे हम चुनाव आयोग से मिलकर बीजेपी पर एफआईआर दायर करने की मांग करेंगे.”

‘हमें मालूम है कि वादे कैसे पूरे करने हैं’

उन्होंने आगे कहा, “हमारा ट्रैक रिकॉर्ड देखिए, जो बोलते हैं करते हैं. पीएम को घोषणा करनी चाहिए कि कल किसान कर्ज माफ करेंगे. कैसे चुनाव आयोग ने इस एड को मंजूरी दी. इन्हें सरकार चलाना नहीं आता. चुनाव आयोग और इनका संबध सभी को पता है. 40 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार ये चला रहे हैं. हिमाचल और कर्नाटक में हमने करके दिखाया है. तेलगांना ने 10 में से 5 गांरटी पूरी की हैं. हम कहते हैं तो हमें मालूम होता है हमें कैसे करके देना है.”

राहुल गांधी के ‘लाल संविधान’ पर क्या बोले पवन खेड़ा

वहीं, बीजेपी ने राहुल गांधी के लाल संविधान पर आपत्ति जताई. इसे अर्बनल नक्सल और अराजकतावादी करार दिया. इस मामले पर कांग्रेस नेता ने कहा, “हमारे पास पूरा संविधान है. लाल संविधान से बीजेपी को परेशानी है. जो बोल रहा है उसी का दिमाग खाली है. बीजेपी वालों को संविधान से आपति है. बीजेपी वालों को हम संविधान की कॉपी भेज देंगे. संविधान का रंग होता. संविधान पर अमल करना चाहिये.”

Advertisement

समझिए पूरा मामला

दरअसल, इस चुनावी मौसम में बीजेपी और विपक्षी दल आमने-सामने हैं. बीजेपी ने आज गुरुवार (07 नवंबर) को अखबारों में एक विज्ञापन दिया है जिसमें लिखा है, “खटाखट झूठे वादे करने वालों से सावधान. कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल में चुनाव के दौरान किए गए वादों को कांग्रेस ने पूरा नहीं किया.” इस विज्ञापन के खिलाफ कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग में शिकायत दायर करने वाली है.

इसके अलावा, लाल संविधान के विवाद को लेकर भी रार मची हुई है. बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी पर महाराष्ट्र के नागपुर में राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित एक कार्यक्रम में संविधान की खाली प्रतियां बांटने का आरोप लगाया. इस कार्यक्रम का विषय संविधान की रक्षा और उसे बनाए रखना था. महाराष्ट्र बीजेपी की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ. इसमें किताबों के सामने ‘भारत का संविधान’ लिखा हुआ दिखाया गया था, लेकिन पहले पन्ने पर प्रस्तावना को छोड़कर बाकी खाली पन्ने थे.

इन दोनों मुद्दों को लेकर आज 07 नवंबर, 2024 को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बीजेपी के आरोपों पर जवाब दिया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *