सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

भारत-अमेरिका के रिश्तों में नए युग की शुरुआत, मोदी और बाइडन ने साझा बयान में कही ये बड़ी बात

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत और अमेरिका के बीच कई अहम समझौते हुए : विदेश सचिव विनय क्वात्रा

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने बताया कि जब पीएम और राष्ट्रपति बाइडेन ने औपचारिक स्वागत के बाद चर्चा की, तो चर्चा में प्रौद्योगिकी बहुत प्रमुखता से शामिल थी.

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संयुक्त राज्य अमेरिका की चल रही राजकीय यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कल वाशिंगटन पहुंचे थे. बृहस्‍पतिवार को प्रधानमंत्री मोदी मुख्य रूप से दो कार्यक्रम में शामिल हुए. पहला कार्यक्रम वाशिंगटन के एक कम्युनिटी कॉलेज में फर्स्ट लेडी के साथ हुआ, जो कि भविष्य कौशल पर आधारित था. उसके बाद शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी के साथ व्हाइट हाउस में बैठक की.

राष्ट्रपति बाइडेन ने औपचारिक स्वागत के बाद की चर्चा

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने बताया कि जब पीएम और राष्ट्रपति बाइडेन ने औपचारिक स्वागत के बाद चर्चा की, तो चर्चा में प्रौद्योगिकी बहुत प्रमुखता से शामिल थी. संयुक्त बयान में पहचाने गए प्रौद्योगिकी साझेदारी के 20-25 क्षेत्र दोनों नेताओं के बीच चर्चा का खास विषय रहे. भारत और अमेरिका के बीच कई अहम समझौते हुए हैं. दोनों देशों के बीच सेमी कंडक्‍टरों को लेकर समझौता हुआ है. तकनीकी ट्रांसफर की सुविधा अमेरिका ने किसी को नहीं दी है. उन्‍होंने कहा कि अमेरिका को चीन का वर्चस्‍व रोकने के लिए एक साथ चाहिए.

Advertisement

विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि जब प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने चर्चा की, तो दोनों के बीच ऐसी वैश्विक चुनौतियों के सभी पहलुओं पर चर्चा हुई और भारत और अमेरिका इस चुनौती को कम करने, संबोधित करने, प्रयास करने और यथासंभव व्यापक रूप से निपटने के लिए कैसे सहयोग कर सकते हैं, इस पर भी दोनों के बीच चर्चा हुई. अब और आगे बढ़ते हुए, हमारा प्रयास यह देखने का होगा कि उनमें से कुछ चर्चाएं कैसे ठोस रूप ले सकती हैं.

पीएम ने कहा कि 9/11 के दो दशक और 26/11 के एक दशक के बाद भी आतंकवाद की समस्या वैश्विक समुदाय के लिए एक गंभीर चुनौती बनी हुई है. स्पष्ट रूप से, वह जिस बात पर प्रकाश डाल रहे थे, वो अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को यह पहचानने की आवश्यकता थी कि जो लोग आतंकवाद को प्रायोजित करते हैं, आतंकवाद का समर्थन करते हैं, वे हमारे समाज की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बने हुए हैं और उनसे बहुत सख्ती से निपटना होगा.

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *