सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

राम मंदिर उद्घाटन से पहले दिल्ली में CM केजरीवाल ने किया सुंदरकांड का पाठ, AAP ने शुरू किया है कार्यक्रम

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

राम मंदिर उद्घाटन से पहले दिल्ली में CM केजरीवाल ने किया सुंदरकांड का पाठ, AAP ने शुरू किया है कार्यक्रम

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मंगलवार को रोहिणी में सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम में शामिल हुए. इस कार्यक्रम को लेकर उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था.

आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) मंगलवार को रोहिणी (Rohini) इलाके में सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम में शामिल हुए. रोहिणी सेक्टर 11 के प्राचीन श्री बालाजी मंदिर में सुंदरकांड पाठ में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद थीं. इससे पहले सोमवार को सीएम केजरीवाल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर बताया था कि सबकी सुख शांति और तरक्की के लिए मंगलवार को आप दिल्ली में कई जगह सुंदरकांड का पाठ करवा रही है.

मुख्यमंत्री ने पोस्ट में आगे बताया था कि वे भी अपनी पत्नी के साथ 3 बजे रोहिणी के मंदिर में सभी भक्तजनों के साथ सुंदरकांड पाठ करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने लोगों को सुविधानुसार सुंदरकांड पाठ में शामिल होने के लिए आमंत्रित कहा था. आम आदमी पार्टी ने सोमवार को ही एलान किया है कि हर महीने के पहले मंगलवार को पूरी दिल्ली में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा, जिसकी शुरुआत मंगलवार से हो गई है.

Advertisement

सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में सुंदरकांड पाठ करेगी AAP

सोमवार को आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा था कि उनकी पार्टी मंगलवार को दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम आयोजित करेगी. उन्होंने यह भी कहा था कि अगले सप्ताह से हर मंगलवार को शहर के सभी विधानसभा क्षेत्रों और नगर निगम वार्ड सहित 2,600 स्थानों पर सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के पाठ किए जाएंगे.

सौरभ भारद्वाज ने कहा था कि इसके लिए आप के भीतर एक संगठन बनाया गया है. सुंदरकांड महाकाव्य रामचरितमानस का एक अध्याय है, जो भगवान हनुमान को समर्पित है. आप ने यह घोषणा 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले की है. आप सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अभी तक औपचारिक निमंत्रण नहीं मिला है. एक सूत्र ने कहा कि हालांकि, मुख्यमंत्री को कुछ दिन पहले एक पत्र मिला था, जिसमें कहा गया था कि उन्हें एक औपचारिक निमंत्रण भेजा जाएगा और वह उस दिन अपना कोई और कार्यक्रम नहीं रखें.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *