सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

आज मुंबई में BCCI और टीम मालिकों की मीटिंग, IPL 2025 की मेगा ऑक्शन को लेकर इन 5 मुद्दों पर होगी चर्चा

3 मिनट पढ़ें

IPL 2025 Mega Auction: आज BCCI और टीम मालिकों के बीच मुंबई में होगी अहम  बैठक, IPL 2025 के इन मुद्दों पर होगी चर्चा - MP Breaking News

 

आज मुंबई में BCCI और टीम मालिकों की मीटिंग, IPL 2025 की मेगा ऑक्शन को लेकर इन 5 मुद्दों पर होगी चर्चा

आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होना है. इस मेगा ऑक्शन से पहले आज यानी 31 जुलाई को टीमों के मालिक और बीसीसीआई के बीच मीटिंग होगी.

आईपीएल 2025 में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. 2025 के आईपीएल से पहले मेगा ऑक्शन होना है. इस मेगा ऑक्शन में बीसीसीआई कई बड़े बदलाव कर सकती है. आज यानी 31 जुलाई, बुधवार को आईपीएल टीमों के मालिक और बीसीसीआई के बीच मुंबई में अहम मीटिंग होनी है. इस मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. यह फैसले 2025 में आईपीएल की पूरी तस्वीर बदल सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि मेगा ऑक्शन में क्या-क्या बदलाव दिख सकते हैं.

1- रिटने खिलाड़ियों की बढ़ सकती है संख्या

खिलाड़ियों के रिटेंशन की संख्या को लेकर लगातार चर्चा देखने को मिल रही है. मीटिंग में टीमों के मालिक बीसीसीआई से इस बारे में गहन चर्चा कर सकते हैं. मौजूदा वक़्त टीमों के पास मेगा ऑक्शन से पहले सिर्फ चार खिलाड़ियों को रिटेन की ही इजाजत है. रिटन खिलाड़ियों के नंबर को 8 तक बढ़ाए जाने की बात कही जा रही है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या रिटेन खिलाड़ियों के नंबर्स में इजाफा होता है या नहीं.

2- टीमों का पर्स वैल्यू 

टीमों के पर्स वैल्यू में बड़ा बदलाव दिख सकता है. 2022 के मेगा ऑक्शन में टीमों की पर्स वैल्यू 90 करोड़ रुपये की थी. हालांकि इसके बाद मिनी ऑक्शन में पर्स वैल्यू में बदलाव हुए थे. अब इसमें बड़ा बदलाव दिख सकता है. इस बार के मेगा ऑक्शन में टीमों की पर्स वैल्यू करीब 120 करोड़ रुपये तक बढ़ सकती है.

3- हर 5 साल में मेगा ऑक्शन?

फिलहाल आईपीएल का मेगा ऑक्शन हर तीन साल में होता है. अब इस मेगा ऑक्शन में बदलाव हो सकता है. मेगा ऑक्शन को 5 सालों तक बढ़ाया जा सकता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि अंतत: बीसीसीआई इस पर क्या फैसला लेती है.

4- राइट टू मैच 

मीटिंग में ‘राइट टू मैच’ नियम पर भी चर्चा हो सकती है. इस नियम के तहत टीमें 4 के बजाय 5 खिलाड़ी रिटेन कर सकती थीं. इस नियम का इस्तेमाल ऑक्शन में होता है. जैसे अगर किसी टीम ने अपने एक खिलाड़ी को रिटेन नहीं किया और वह टीम दोबारा उस खिलाड़ी को टीम में वापस लाना चाहती है. तब राइट टू मैच के चलते टीम उस खिलाड़ी को अपनी टीम में उसी कीमत पर वापस ले सकती है, जिस कीमत पर दूसरी टीम ने उसे खरीदा था.

5- विदेशी खिलाड़ियों पर चर्चा

विदेश खिलाड़ियों के स्लॉट पर मीटिंग में चर्चा हो सकती है. मौजूदा वक़्त में 4 टीमें चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं, जिसमें या तो 3 भारतीय या 2 विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं. अब अगर रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट बढ़ती है, तो देखना दिलचस्प होगा कि इसमें कितने विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत मिलती है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *