सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

मीनाक्षी लेखी का टिकट कटने के बाद बांसुरी स्वराज ने की मुलाकात, कहा- ‘मुझे उनका…’

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

मीनाक्षी लेखी का टिकट कटने के बाद बांसुरी स्वराज ने की मुलाकात, कहा- ‘मुझे उनका…’

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को लोकसभा चुनाव का टिकट दिया गया है. बांसुरी स्वराज अपनी उम्मीदवारी को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रही हैं.

बीजेपी ने नई दिल्ली सीट से मंत्री मीनाक्षी लेखी (Meenkashi Lekhi) की जगह बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) को टिकट दिया है. बांसुरी स्वराज ने मीनाक्षी लेखी से सोमवार को मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा, ”मीनाक्षी दीदी ने मुझे आशीर्वाद दिया और मुझे आश्वस्त किया है कि मुझे उनका मार्गदर्शन मिलेगा.” बीजेपी ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिसमें 195 प्रत्याशियों के नाम हैं. इनमें राजधानी दिल्ली की सात में से पांच सीट भी शामिल है. बीजेपी ने मनोज तिवारी को छोड़कर बाकी चार सांसदों का टिकट काट दिया है जिनमें मीनाक्षी लेखी भी हैं.

बांसुरी ने मीनाक्षी लेखी की सीट उन्हें दिए जाने पर कहा, ”जिस दायित्व का आप पूरी निष्ठा के साथ पालन करते हैं और वह दायित्व किसी और को मिलता है तो उस नए व्यक्ति की उंगली पकड़कर आगे बढ़ाया जाता है ताकि वह भी उस दायित्व का पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ निभा सके. आज मीनाक्षी दीदी ने आशीर्वाद भी दिया और ये आश्वासन भी दिया कि मुझे उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा.” क्या चुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने कोई सुझाव भी दिया? इस सवाल पर बांसुरी स्वराज ने कहा कि बिल्कुल दिया.

Advertisement

आप के आरोपों पर बांसुरी ने दिया यह जवाब

बांसुरी स्वराज पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी हैं. वह पेशे से सुप्रीम कोर्ट की वकील हैं. बांसुरी की उम्मीदवार घोषित होने के बाद आम आदमी पार्टी बीजेपी पर हमलावर है. आप का आरोप है कि बीजेपी ने एक ऐसी नेत्री को टिकट दिया है जो कि बतौर वकील एक भगौड़े का केस कोर्ट में लड़ती रही हैं. इस पर बांसुरी का भी जवाब आया है जिसमें उन्होंने कहा, ”आप ने एक ऐसे व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया है जिसे अपनी पार्टी के सदस्य ही पसंद नहीं करते हैं. उन्हें हम पर आरोप नहीं लगाना चाहिए क्योंकि जनता उन्हें चुनाव में उचित जवाब देगी.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *