सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

गुजरात: बेटे की मौत के गम में बैंक मैनेजर पिता ने की आत्महत्या

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बेटे की मौत के गम में बैंक मैनेजर पिता ने की आत्महत्या

गुजरात के जूनागढ़ में सहकारी और ग्रामीण कृषि बैंक के 52 वर्षीय मैनेजर कनुभाई ने अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे के नाम लिखा कि वह अपने बेटे रुद्र के बिना नहीं रह सकते। डेढ़ साल पहले रुद्र ने भी पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद से कनुभाई गहरे सदमे में थे।

कनुभाई बैंक के गेस्ट हाउस में रह रहे थे, जहां उन्होंने आत्महत्या की। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट में कनुभाई ने लिखा, “जब मैं सीढ़ियों से गिरा, तो मुझे रुद्र बहुत याद आया। मैं उसके बिना नहीं रह सकता। तुम और तेरी मम्मी शांति से रहना, कोई चिंता मत करना।”

Advertisement

परिवार के अनुसार, रुद्र की आत्महत्या के बाद से कनुभाई तनाव में थे। रुद्र ने अपने पिता की डांट के बाद आत्महत्या की थी, जिससे कनुभाई खुद को जिम्मेदार मानते थे। सहकर्मियों के अनुसार, कनुभाई पिछले 20 सालों से बैंक में कार्यरत थे और विभिन्न जिलों में उनकी पोस्टिंग हुई थी। इस घटना ने उनके परिवार और सहकर्मियों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *