सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

बांग्लादेश ने आखिरी टी20 चार विकेट से जीता, टीम इंडिया ने टी20 सीरीज 2-1 से जीती

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

आखिरी टी20 मैच में बांग्लादेश ने भारत को हराया, हरमनप्रीत कौर की टीम ने 2-1 से जीती सीरीज

बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 103 रनों का लक्ष्य था. इस टीम ने 18.1 ओवर में 6 विकेट पर 103 रन बनाकर मैच जीत लिया. हालांकि, इसके बावजूद टीम इंडिया 2-1 से सीरीज जीतने में कामयाब रही.

बांग्लादेश वीमेंस क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 मैच में भारतीय वीमेंस टीम को हरा दिया है. इस मैच में भारतीय टीम को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, इसके बावजूद हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर लिया. दरअसल, टीम इंडिया ने 3 टी20 मैचों की सीरीज के पहले और दूसरे मैच मैच में मेजबान बांग्लादेश टीम को हराया था. बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 103 रनों का लक्ष्य था. इस टीम ने 18.1 ओवर में 6 विकेट पर 103 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया.

शमीमा सुल्ताना ने खेली शानदार पारी…

बांग्लादेश के लिए शमीमा सुल्तान ने सबसे ज्यादा रन बनाए. शमीमा सुल्ताना ने 46 गेंदों पर 42 रनों का योगदान दिया. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके जड़े. हालांकि, इसके अलावा बांग्लादेश के बाकी बल्लेबाजों ने निराश किया. लेकिन लक्ष्य बड़ा नहीं होने के कारण मेजबान टीम को सीरीज की पहली जीत मिल गई. भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो मिनू मनी और देविका वैद को 2-2 कामयाबी मिली. जबकि जेमिमा रॉड्रिग्स ने 1 विकेट अपने नाम किया.

Advertisement

टॉस जीतकर हरमनप्रीत कौर ने बल्लेबाजी का किया था फैसला

इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर महज 102 रन बना सकी. भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा 41 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 1 छक्का लगाया. जबकि जेमिमा रॉड्रिग्स ने 26 गेंदों पर 28 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके लगाए. टीम इंडिया के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके.

बांग्लादेश के लिए रबिया सुल्तान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. जबकि सुल्ताना खातून ने 2 विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा नाहिदा अख्तर, फाहिमा खातून और शोरना अख्तर को 1-1 कामयाबी मिली.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *