सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

Bangladesh Murder Case: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर सख्त ऐक्शन, मुहम्मद यूनुस के निर्देश पर 7 आरोपी गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Bangladesh Murder Case: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर सख्त ऐक्शन, मुहम्मद यूनुस के निर्देश पर 7 आरोपी गिरफ्तार

बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले में एक हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले ने पूरे देश में तनाव और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। इस गंभीर घटना के बाद बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने सख्त रुख अपनाते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद रैपिड एक्शन बटालियन ने इस हत्याकांड में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला मैमनसिंह के बालुका इलाके का है, जहां 27 वर्षीय सनातन हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई थी। मुहम्मद यूनुस ने जानकारी देते हुए बताया कि RAB-14 की अगुवाई में अलग-अलग स्थानों पर समन्वित ऑपरेशन चलाकर संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोहम्मद लिमोन सरकार, मोहम्मद तारेक हुसैन, मोहम्मद मानिक मिया, इरशाद अली, निजुम उद्दीन, आलमगीर हुसैन और मोहम्मद मिराज हुसैन अकन शामिल हैं। सरकार का कहना है कि कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और मामले की गहन जांच जारी है।

Advertisement

इस घटना के बीच देश में पहले से चल रहे राजनीतिक और सामाजिक तनाव ने भी हालात को और संवेदनशील बना दिया है। हाल ही में युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की गोली मारकर हत्या के बाद ढाका समेत कई इलाकों में हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई थीं। हादी का शव सिंगापुर से ढाका लाए जाने के बाद राजधानी में कई जगह हिंसक घटनाएं हुईं, जिनमें सांस्कृतिक संगठन के कार्यालय में आगजनी और चट्टगांव में भारतीय सहायक उच्चायुक्त के आवास पर पथराव जैसी घटनाएं शामिल हैं।

इन हालातों को देखते हुए अंतरिम सरकार ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और असामाजिक तत्वों से दूर रहने की अपील की है। मुहम्मद यूनुस ने साफ शब्दों में कहा है कि चाहे मामला सांप्रदायिक हिंसा का हो या राजनीतिक उकसावे का, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और कानून का राज हर हाल में कायम रहेगा

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *