Home देश दुनिया Bangladesh Election 2026: मौलवीबाजार में 28 वर्षीय हिंदू युवक की हत्या, चुनाव...

Bangladesh Election 2026: मौलवीबाजार में 28 वर्षीय हिंदू युवक की हत्या, चुनाव से ठीक पहले अल्पसंख्यकों में डर

0
27

Bangladesh Election 2026: मौलवीबाजार में 28 वर्षीय हिंदू युवक की हत्या, चुनाव से ठीक पहले अल्पसंख्यकों में डर

बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने वाले आम चुनाव से ठीक एक दिन पहले मौलवीबाजार जिले के कमलगंज उपजिला में 28 वर्षीय हिंदू युवक रतन साहूकार की निर्मम हत्या ने अल्पसंख्यक समुदाय में भय पैदा कर दिया है। 11 फरवरी को स्थानीय चाय बागान में रतन का शव खून से लथपथ और चोटों के निशान लिए हुए बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार, रतन के हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर गंभीर चोटें थीं। घटना ने चुनावी हिंसा और अल्पसंख्यकों पर हमलों की आशंका को और गहरा कर दिया है। स्थानीय लोग सुबह करीब 10 बजे चाय बागान में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पुष्टि की कि मृतक रतन साहूकार था, जो इसी बागान में काम करता था और इस्लामपुर यूनियन से जुड़ा था।

रतन का परिवार पिछले रात से उसे खोज रहा था। उसके बड़े भाई लक्ष्मण कर ने बताया, “रात भर हम उसे ढूंढते रहे। सुबह हमें खबर मिली कि बागान में उसकी लाश पड़ी है। हम वहां पहुंचे और उसे पहचान लिया। हमें नहीं पता कि उसे क्यों मारा गया।” परिवार सदमे में है और हत्या का कोई कारण समझ नहीं पा रहा।

कुछ बागान कर्मचारियों का कहना है कि रतन की हत्या किसी अन्य जगह की गई होगी और शव को बाद में बागान में फेंक दिया गया। कुछ लोगों ने इसे चुनाव से जोड़कर देखा है, हालांकि अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। पुलिस ने शव को मौलवीबाजार सदर अस्पताल भेजकर पोस्टमॉर्टम करवाया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

इस घटना ने चुनाव से पहले बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय में सुरक्षा की चिंताओं को और बढ़ा दिया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here