Bangladesh Election Result: BNP की शानदार जीत, तारिक रहमान बनेंगे नए प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने दी बधाई
बांग्लादेश के हालिया संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। पार्टी ने 210 से अधिक सीटें जीतकर विपक्षी दलों को पीछे छोड़ दिया। इस चुनाव में जमात-ए-इस्लामी और नेशनल सिटीजन पार्टी (NCP) भी BNपी के मुकाबले टिक नहीं पाए। अब BNP प्रमुख तारिक रहमान बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।
भारत ने भी इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तारिक रहमान को बधाई देते हुए लिखा कि यह जीत बांग्लादेश की जनता का उनके प्रति भरोसा दर्शाती है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत हमेशा लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बहुआयामी संबंध और साझा विकास लक्ष्यों के लिए सहयोग और मजबूत होगा।
बीएनपी की राष्ट्रीय स्थायी समिति के सदस्य और वरिष्ठ नेता नजरुल इस्लाम खान ने पीएम मोदी के बधाई संदेश का स्वागत किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “यह संदेश जनता के जनादेश को स्वीकार करने का प्रतीक है। मैं उम्मीद करता हूं कि तारिक रहमान के नेतृत्व में दोनों पड़ोसी देशों और उनके लोगों के बीच रिश्ते और मजबूत होंगे। हमारे नेता को बधाई देने के लिए मैं पीएम मोदी का धन्यवाद करता हूं। लोकतांत्रिक देशों में जनादेश का सम्मान होना अत्यंत महत्वपूर्ण है और पीएम मोदी ने इसे किया।”
BNP की यह निर्णायक जीत न केवल पार्टी के लिए बल्कि बांग्लादेश के राजनीतिक परिदृश्य के लिए भी महत्वपूर्ण है। इस जीत से बांग्लादेश और भारत के बीच द्विपक्षीय सहयोग, व्यापार और सामाजिक-सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का कहना है कि तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के बाद दक्षिण एशिया में राजनीतिक संतुलन और क्षेत्रीय विकास के नए अवसर सामने आएंगे।
यह जीत बांग्लादेश में राजनीतिक बदलाव का संकेत भी है, जहां अब BNP की मजबूत सरकार बनने जा रही है, जो देश में लोकतंत्र और समावेशी विकास को प्राथमिकता देगी।



