Home देश दुनिया Balwan Punia Death: हरियाणा के ओलिंपियन पहलवान बजरंग पूनिया के पिता बलवान...

Balwan Punia Death: हरियाणा के ओलिंपियन पहलवान बजरंग पूनिया के पिता बलवान पूनिया का निधन, सोशल मीडिया पर बेटे ने जताया दुःख

0
106

Balwan Punia Death: हरियाणा के ओलिंपियन पहलवान बजरंग पूनिया के पिता बलवान पूनिया का निधन, सोशल मीडिया पर बेटे ने जताया दुःख

हरियाणा के नामी ओलिंपियन पहलवान और अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग पूनिया के पिता बलवान पूनिया का गुरुवार को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। 18 दिन से अस्पताल में भर्ती बलवान के दोनों फेफड़े खराब हो गए थे। बजरंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर पिता के निधन की जानकारी दी और भावुक शब्दों में उन्हें याद किया। उन्होंने लिखा कि बापूजी हमारे साथ नहीं रहे, शाम सवा छह बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। उन्होंने पूरे परिवार की रीढ़ के रूप में जीवन बिताया और हमें यहां तक पहुंचाया।

बलवान पूनिया का योगदान बजरंग की पहलवानी में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। खुद का पहलवानी का सपना पूरा नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने बचपन से ही बजरंग को अखाड़े के गुर सिखाना शुरू कर दिया। उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन के कारण बजरंग ने मात्र 7 साल की उम्र में पहलवानी शुरू की और देश का नामी पहलवान बनने का मुकाम हासिल किया। परिवार सोनीपत के मॉडल टाउन में रहता था, और बलवान सिंह अपनी सादगी और सरल स्वभाव के लिए जाने जाते थे। वह रोज सुबह घर के सामने कुर्सी पर बैठकर लोगों से बातचीत करते और अपने सहज व्यवहार से सबको प्रभावित करते थे।

सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने बलवान पूनिया के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्राप्त हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here