Ballu Bridge Landslide: हिमाचल बिलासपुर लैंडस्लाइड, बस दबने से 15 मौतें, राहत कार्य जारी
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में बल्लू ब्रिज के पास लैंडस्लाइड हुआ। पहाड़ से गिरे मलबे के कारण एक बस दब गई और अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल मलबा हटाकर फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटे हैं।
हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। अभी तक बस में कितने लोग सवार थे, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। रेस्क्यू ऑपरेशन रातभर जारी रहेगा।
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों को तत्काल इलाज मुहैया कराने के लिए प्रशासन को कड़े निर्देश दिए। मुख्यमंत्री शिमला से लगातार राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं।



