सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

दिल्ली में 120 बहादुर फिल्म टैक्स फ्री करने पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आभार जताया बल्लन नें

2 मिनट पढ़ें
बल्लन

दिल्ली में 120 बहादुर फिल्म टैक्स फ्री करने पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आभार जताया बल्लन नें

Advertisement

दिल्ली में 120 बहादुर फिल्म टैक्स फ्री करने पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आभार जताया बल्लन नें

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा दिल्ली प्रदेश के संयोजक राजकुमार बल्लन नें दिल्ली सरकार द्वारा राजधानी दिल्ली में 120 बहादुर फिल्म को टैक्स फ्री करने पर आभार जताया है | राजकुमार बल्लन नें कहा यह निर्णय ले दिल्ली की भाजपा सरकार नें कुमाऊँ रेजिमेंट की चार्ली कंपनी की महान बहादुरी को सलाम किया है | श्री बल्लन नें कहा यह फिल्म 13 कुमांऊ रेजिमेंट की चार्ली कम्पनी के 120 सैनिकों के असाधारण साहस नेत्रत्व और बलिदान को श्रधान्जली देती है |जिन्होंने 1962 के भारत चीन युद्ध के दौरान बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी |

इसीलिए दिल्ली की सरकार नें इस फिल्म को टैक्स फ्री किया है | उल्लेक्नीय है कि यह फिल्म मेजर शैतान सिंह भाटी के नेत्रत्व तथा आदमी साहस की प्रेरणा को दिखाती है | बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर की नई फिल्म ‘120 बहादुर’ को दिल्ली में टैक्स फ्री कर दिया गया है | मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए इस फैसले की घोषणा की. सरकार के इस कदम के बाद अब दिल्ली में इस फिल्म की टिकटें नोएडा और गुरुग्राम की तुलना में कम कीमत पर मिलेगी |

Advertisement

जीएसटी का आधा हिस्सा केंद्र और आधा राज्य सरकार को मिलता है | चूंकि दिल्ली सरकार ने ‘120 बहादुर’ को टैक्स फ्री घोषित किया है, इसलिए इस फिल्म की टिकट पर राज्य सरकार का हिस्सा नहीं लगेगा. अब दर्शकों को केवल आधा टैक्स देना होगा | 100 रुपये की टिकट पहले 105 रुपये की मिलती क्‍योंकि उस पर पांच फीसदी जीएसटी था. अब 120 बहादुर के टैक्‍स फ्री होने पर आधा टैक्‍स यानी ढाई फीसदी लगेगा तो आपको लम-सम 103 रुपये देने होंगे, क्‍योंकि दिल्‍ली सरकार ने अपने हिस्‍से का टैक्‍स माफ कर दिया है | अगर आपने 200 रुपये की टिकट खरीदी है, तो उस पर 18 फीसदी जीएसटी लागू होता है, जिसमें 9 प्रतिशत राज्य सरकार और 9 प्रतिशत केंद्र सरकार का हिस्सा होता है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *