सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

तानाशाही पर करारा तमाचा है मनीष सिसोदिया को जमानत : श्री दत्त शर्मा

3 मिनट पढ़ें

न्याय के एक नये युग की हुई शुरुआत

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत के फैसले का स्वागत करते हुए घोंडा विधानसभा से आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक श्री दत्त शर्मा ने कहा की मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले की प्रशंसा करता हूं और सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला पूरी आम आदमी पार्टी के लिए और दिल्ली की जनता के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी लाया है। श्री दत्त शर्मा ने कहा की एक तरफ जहां सुप्रीम कोर्ट के फैसले से आम आदमी पार्टी इसलिए खुश है की आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता मनीष सिसोदिया जेल से बाहर आ रहे है तो वही दिल्ली की जनता इसलिए खुश है की उनके चहेते शिक्षा मंत्री जिन्होंने दिल्ली के सरकारी स्कूलों की काया पलट दी वो जेल से बाहर आ रहे है। श्री दत्त शर्मा ने आगे कहा की सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला उन लोगों के ऊपर जोरदार तमाचा है जो इस देश को तानाशाही तरीके से चलाना चाहते है। श्री दत्त शर्मा ने कहा की मनीष सिसोदिया के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उन्हें जमानत दे कर सुप्रीम कोर्ट ने नरेंद्र मोदी और भाजपा की तानाशाही सरकार को यह साफ साफ इशारा दे दिया है की भारत देश सिर्फ संविधान से चलेगा किसी तानाशाह की मानसिकता से नहीं। श्री दत्त शर्मा ने आगे कहा की ईडी और सीबीआई ने नरेंद्र मोदी के
इशारों पर 17 महीने एक ऐसे आदमी को जेल में रखा जिसके खिलाफ उनके पास एक भी सबूत नहीं था। श्री दत्त शर्मा ने कहा की ईडी और सीबीआई को मनीष सिसोदिया के पास से एक रुपए की भी बरामदगी नहीं हुई, जमीन का कोई कागज नहीं मिला गांव से लेकर घर तक सब कुछ खंगालने के बाद भी। श्री दत्त शर्मा ने कहा की इन सब के बावजूद ईडी और सीबीआई ने तारीख पर तारीख लेकर 17 महीने तक सिर्फ यह प्रयास किया की मनीष सिसोदिया जेल में ही रहे। श्री दत्त शर्मा ने कहा की लेकिन शायद भाजपा और भाजपा के इशारों पर काम करने वाली ईडी और सीबीआई यह बात भूल गई थी की चाहे अन्याय का अंधकार फैलाने की कोई कितनी ही कोशिश क्यों न कर ले रोशनी की एक किरण सभी अंधकार को मिटा देती है और न्याय के नए युग का आरंभ करती है। श्री दत्त शर्मा ने कहा की मनीष सिसोदिया को जमानत देने वाला सुप्रीम कोर्ट का फैसला रोशनी की वो किरण बन कर आया है जिसने भाजपा, ईडी और सीबीआई के द्वारा फैलाए गए अन्याय के अंधकार को समाप्त कर दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *