सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सपा में शामिल हुए बाहुबली चंद्रभद्र सिंह, अखिलेश यादव से की मुलाकात

2 मिनट पढ़ें
सपा में शामिल हुए बाहुबली चंद्रभद्र सिंह, अखिलेश यादव से की मुलाकात

सपा में शामिल हुए बाहुबली चंद्रभद्र सिंह, अखिलेश यादव से की मुलाकात

Advertisement

सपा में शामिल हुए बाहुबली चंद्रभद्र सिंह, अखिलेश यादव से की मुलाकात

लोकसभा चुनावों के बीच नेताओं का दल-बदल जारी है. हर पार्टी के नाराज नेता अपने लिए नया ठीकाना तलाश रहे हैं. अब एक और बाहुबली नेता समाजवादी पार्टी के साथ आ गए हैं.

लोकसभा चुनाव के बीच बाहुबली नेता और पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं. उन्होंने सपा में शामिल होने के बाद अखिलेश यादव से मुलाकात की है. दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं. खास बात यह है कि बीते दिनों ही बीजेपी सांसद मेनका गांधी ने चंद्रभद्र सिंह पर जुबानी हमला बोला था.

चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह ने सपा का दामन थाम लिया है. चंद्रभद्र सिंह बीते कुछ दिनों के दौरान मेनका गांधी के निशाने पर रहे हैं. चंद्रभद्र सिंह बीते 2019 के लोकसभा चुनाव मेनका गांधी के खिलाफ उम्मीदवार थे. इसी चुनाव को याद करते हुए बीते दिनों बीजेपी सांसद ने कहा था कि पिछली बार मेरा मुकाबला एक आपराधिक छवि के प्रत्याशी से हुआ था.

मेनका गांधी का यह बयान काफी सुर्खियों में रहा था. सूत्रों की मानें तो इस चुनाव में भी चंद्रभद्र सिंह सपा उम्मीदवार की मदद कर रहे थे. इसके बाद मेनका गांधी ने उनपर बिना नाम लिया जुबानी हमला बोला था.

Advertisement

इसौली से रहे चुके हैं विधायक

गौरतलब है कि चंद्र भद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह सुल्तानपुर के पूर्व विधायक रह चुके हैं. चंद्रभद्र सिंह सुल्तानपुर के इसौली से विधायक रह चुके हैं. इनके पिता इंद्रभद्र सिंह भी विधायक रहे चुके हैं. चंद्रभद्र सिंह अब अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं. उनका क्षेत्र में काफी प्रभाव है और बाहुबली नेता के तौर पर जाना जाता है.

बता दें कि बीते लोकसभा चुनाव में चंद्रभद्र सिंह सुल्तानपुर से लोकसभा चुनाव लड़े थे. तब बीएसपी ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया था. हालांकि इस चुनाव में मेनका गांधी ने जीत दर्ज की थी. लेकिन चंद्रभद्र सिंह ने मेनका गांधी को जबरदस्त टक्कर दी थी. इस चुनाव में मेनका गांधी ने केवल 14 हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी. बता दें कि सुल्तानपुर सीट पर वोटिंग 25 मई को होगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *