सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Bahraich Man Eater: बहराइच में आदमखोर का आतंक, पांच दिन में चार हमले, तीन मौतें, गांवों में डर और ड्रोन से निगरानी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Bahraich Man Eater: बहराइच में आदमखोर का आतंक, पांच दिन में चार हमले, तीन मौतें, गांवों में डर और ड्रोन से निगरानी

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कैसरगंज तहसील के गांवों में इन दिनों आदमखोर जानवर का खौफ गहराता जा रहा है। बीते पांच दिनों में हुई चार घटनाओं ने ग्रामीणों को दहशत में जीने पर मजबूर कर दिया है। इन हमलों में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है और छह से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक तीन महीने की बच्ची और चार साल की मासूम भी शामिल है।

धरातल पर हालात बेहद भयावह हैं। ‘आज तक’ की टीम जब बाबनपुरवा गांव पहुंची तो लोगों ने बताया कि दो दिन पहले 55 वर्षीय शिव प्यारी पर रात के अंधेरे में आदमखोर ने हमला कर दिया था। वह गाय को चारा डाल रही थीं तभी अचानक जानवर ने उन्हें पकड़ लिया और घसीटते हुए ले जाने लगा। उनके शोर मचाने पर गांव वाले लाठियां लेकर पहुंचे और किसी तरह उनकी जान बचाई गई। शिव प्यारी गंभीर रूप से घायल हुईं और उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ा।

गांववालों का कहना है कि बिजली न होने के कारण रात के समय हमलावर जानवर को हमला करने में आसानी होती है। इसके अलावा इलाके में तत्काल चिकित्सा सुविधा का अभाव है। कई बार घायलों को अस्पताल पहुंचने में दो घंटे से ज्यादा समय लग जाता है, जिससे जान बचाना मुश्किल हो जाता है।

कुछ दिन पहले परागपुरवा गांव में भी दर्दनाक घटना हुई थी। रात करीब 8 बजे एक परिवार खाना खा रहा था तभी अचानक जानवर आया और चार साल की बच्ची को मुंह से दबोच कर ले गया। अंधेरे का फायदा उठाकर आदमखोर खेतों की ओर भाग गया। अगली सुबह बच्ची का शव खेत में मिला, उसका शरीर बुरी तरह नोचा हुआ था।

हमलों के बढ़ते पैटर्न को देखते हुए वन विभाग ने पिंजरे लगाए हैं जिनमें चारे के तौर पर खरगोश रखा गया है। वहीं, ग्रामीण भी जागरूकता फैलाने के लिए बोलेरो गाड़ी में लाउडस्पीकर लगाकर गश्त कर रहे हैं और लोगों को सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं। बच्चों को घर से बाहर न निकलने और ग्रामीणों को सामूहिक रूप से आवाजाही करने की हिदायत दी जा रही है।

Advertisement

बहराइच में वन विभाग की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। भोपाल और बंगाल से आई विशेषज्ञ टीमों को थर्मल ड्रोन के साथ बुलाया गया है, जो घने इलाकों में जाकर आदमखोर की खोज कर रही हैं। ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं और पगमार्क्स की मदद से जानवर की पहचान की जा रही है।

फॉरेस्ट रेंजर ओंकार यादव के अनुसार, गश्ती टीमें लगातार इलाके में निगरानी कर रही हैं। कैमरों और पिंजरों की मदद से हिंसक जानवर के मूवमेंट को ट्रैक करने की कोशिश हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आदमखोर को पकड़ लिया जाएगा।

फिलहाल, गांवों में दहशत का माहौल है। लोग सूरज ढलते ही घरों में दुबक जाते हैं और चौकसी बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों की एक ही मांग है कि प्रशासन और वन विभाग जल्द से जल्द इस आदमखोर जानवर को पकड़कर उनकी जिंदगी को सामान्य बनाए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *