सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Baghpat Accident: ईंट भट्टे की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत, दो घायल

2 मिनट पढ़ें

Baghpat Accident: ईंट भट्टे की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत, दो घायल

बागपत: यूपी के बागपत जिले के गौना गांव में ईंट भट्टे पर काम कर रहे मजदूरों के लिए भयानक हादसा हुआ। चार मजदूर दीवार के मलबे में दब गए, जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा तब हुआ जब भट्टे पर ट्रक में ईंट भरते समय ग्रिड दीवार अचानक भरभराकर गिर गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दीवार का एक बड़ा हिस्सा गिरते ही मजदूर मलबे में दब गए। चीख-पुकार और अफरातफरी के बीच आसपास के लोग मौके पर दौड़े और राहत कार्य में जुट गए। स्थानीय फायर टीम और पुलिस ने देर रात तक मलबा हटाकर घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया।

चांदीनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य पूरा किया। मृतक मजदूरों की पहचान मुनीम और एक अन्य मजदूर के रूप में हुई है। घायल मजदूरों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा नियमों का पालन हुआ था या नहीं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *