सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘बाबरनामा भी यह कहता है…’ विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने संभल पर किया बड़ा दावा

2 मिनट पढ़ें
सीएम योगी आदित्यनाथ

'बाबरनामा भी यह कहता है...' विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने संभल पर किया बड़ा दावा

Advertisement

UP Politics: उत्तर प्रदेश स्थित संभल में जामा मस्जिद का मामला इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी यह मुद्दा उठा. पक्ष और प्रतिपक्ष दोनों ने अपनी बात रखी. समाजवादी पार्टी की ओर से विधायक महबूब अली, कांग्रेस से आराधना मिश्रा मोना ने अपनी बात रखी. इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस मुद्दे पर सरकार का पक्ष रखा. सीएम ने अपनी बात रखते हुए सदस्यों को बाबरनामा पढ़ने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि ‘बाबरनामा’ भी यह कहता है- हर मंदिर को तोड़कर एक ‘ढांचा’ खड़ा किया गया.

सीएम ने कहा- नेता प्रतिपक्ष कह रहे थे कि वहां की स्थिति ऐसीहै कि अगर मंदिर आ भी जाए तो क्या मंदिर बन जाएगा. मैं कहता हूं यह तो बाबरनामा भी कहता है कि हर मंदिर को तोड़कर ढांचा खड़ा किया गया है. आपने तो श्रेष्ठ बाह्मण कुल में जन्म लिया है. आप तो भारत की पुराणों की परंपरा पर विश्वास करते हैं. हमारा पुराण भी इस बात को कहता है कि भगवान श्री विष्णु का दसवां अवतार उसी संभल में होगा. और यह तो केवल सर्वे की बात थी.

दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा- सीएम
सीएम ने कहा कि न्यायालय के आदेश पर जिलाधिकारी, एसपी का दायित्व है कि शांतिपूर्ण तरीके से सर्वे के कार्य को संपन्न करना. न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन करना. सर्वे  19 नंवबर को हुआ, 21 नवंबर और 24 नवंबर को भी सर्वे का कार्य चलता रहा. लगातार सर्वे का कार्य चल रहा था. 21 नवंबर को सर्वे संपन्न नहीं हुआ था.

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वे के कार्य के दौरान कोई शांतिभंग नहीं हुई. 23 नवंबर को, जुमे की नमाज के पहले और बाद में जिस प्रकार की तकरीरें दी गईं, उसके बाद माहौल खराब हुआ और यह परिस्थितियां पैदा हुई. हमारी सरकार ने तो पहले ही कहा कि हम ज्यूडिशियल कमीशन बनाएंगे. सदन में उसकी रिपोर्ट आएगी. दूध का दूध पानी का पानी सबके सामने आएगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *