सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Azerbaijan Plane Crash: ‘रूस ने खाई प्लेन क्रैश के जिम्मेदारों को सजा देने की कसम’, अजरबैजान ने किया दावा

2 मिनट पढ़ें
Azerbaijan Plane Crash

Azerbaijan Plane Crash: 'रूस ने खाई प्लेन क्रैश के जिम्मेदारों को सजा देने की कसम', अजरबैजान ने किया दावा

Advertisement

Azerbaijan Plane Crash:  अजरबैजान एयरलाइंस का विमान 25 दिसंबर को क्रैश हो गया. इस विमान हादसे का जिम्मेदार अजरबैजान ने रूस को ठहराया. हालांकि, इसको लेकर रूस ने कसम खा ली है कि वह प्लेन क्रैश के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा जरूर दिलाएगा. सोमवार (30 दिसंबर, 2024) को अजरबैजान के महाधिवक्ता ने इस बात का दावा किया कि रूस की जांच एजेंसी ने उनसे वादा किया है कि दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा.

अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने ये मांग की थी कि रूस कजाकिस्तान में हादसे का शिकार हुए इस विमान पर गलती से गोली चलाने की जिम्मेदारी ले. हादसे का शिकार हुए प्लेन में 67 यात्री सफर कर रहे थे, जिसमें से 38 लोगों की मौत हो गई थी.

रूस ने मांगी माफी

रूसी अधिकारियों की ओर से ये क्लियर नहीं किया गया है कि प्लेन पर उनकी एयर डिफेंस मिसाइल ने हमला किया था. हालांकि, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से माफी मांगी है, लेकिन रविवार (29 दिसंबर, 2024) को अलीयेव ने रूस पर मामले को कवर अप करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि रूसी अधिकारी इस पूरे हादसे को कवर अप करने की कोशिश कर रहे हैं.

‘रूस की ओर से क्या गया हमला’

Advertisement

एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, अजरबैजान के महाधिवक्ता ने मीडिया पर कहा, “हम स्पष्ट रूप से कह सकते हैं कि प्लेन को रूस की ओर से मार गिराया गया है. हम ये नहीं कह रहे हैं कि रूस ने ऐसा जानबूझकर किया है, लेकिन ऐसा उन्हीं की ओर से किया गया है.

प्लेन के उड़ गए थे परखच्चे

अजरबैजान एयरलाइंस का एयर प्लेन कजाकिस्तान के अक्तौ एयरपोर्ट पर बुधवार (25 दिसंबर, 2024) को दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे की तस्वीरे सामने आई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि प्लेन के परखच्चे उड़ गए हैं और दूर दूर तक उसके टुकड़े जमीन पर बिखरे हुए है. रूस का कहना था कि प्लेन अक्तौ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करने वाला था और उसी समय पक्षियों का झुंड प्लेन से टकरा गया, जिसके कारण ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *