Home देश दुनिया Azamgarh Road Accident: आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रेलर ने बाइक...

Azamgarh Road Accident: आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

0
38

Azamgarh Road Accident: आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर बाजार के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने अपाचे बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि जिसने भी यह दृश्य देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय पूर्व ग्राम प्रधान संतोष यादव निवासी सिंघड़ा और 32 वर्षीय संदीप यादव निवासी भगवानपुर के रूप में हुई है। दोनों युवक ठेकमा से आजमगढ़ की ओर जा रहे थे, तभी गंभीरपुर बाजार के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को जानकारी दी गई।

सूचना पर गंभीरपुर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेलर चालक और खलासी को वाहन सहित हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय आजमगढ़ भेज दिया है। हादसे के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया था, जिसे पुलिस बल की कड़ी मशक्कत के बाद हटाकर यातायात को दोबारा सुचारू कराया गया। इस दर्दनाक हादसे से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और ट्रेलर की तेज रफ्तार व लापरवाही की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here