सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सांस लेने में दिक्कत के बाद आजम खान की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में कराया गया भर्ती

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की तबीयत अचानक खराब हो गई है। करीब रात 3:00 बजे उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्हें बीती रात सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जेल से रिहा होने के बाद आजम खान ने अपने समर्थकों से कहा था कि वो स्वस्थ नहीं हैं। उन्होंने इलाज के लिए दो हफ्ते का समय भी मांगा था। इसके बाद आजम खान अपने बेटे के साथ इलाज के लिए दिल्ली चले आए थे। गंगाराम हॉस्पिटल में उनकी कई जांच की गई। बताया जा रहा है आजम खान जेल से छूटने के बाद कई बीमारियों से जूझ रहे हैं। आपको बता दें कि 27 महीने बाद आजम खान 20 मई को सीतापुर जेल से जमानत पर रिहा हुए थे। सीतापुर जेल में भी आजम की दो बार तबीयत बिगड़ी थी। दोनों बार उन्हें लखनऊ के मेदांता में भर्ती कराया गया था। पिछले साल मई में आजम खान कोरोना संक्रमित भी हो गए थे।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *