आयुष्मान वय वन्दना योजना वरदान साबित होगी बुजुर्गों के लिए : विनीत जैन
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : केंद्र सरकार की अति महत्वपूर्ण योजना आयुष्मान योजना अब दिल्ली में भी लंबी इंतजार के बाद लागू हो चुकी है और जल्द इस योजना का लाभ लोगो को मिलने लगेगा | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के मीडिया संयोजक विनीत जैन का | विनीत जैन बताते है दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के मुताबिक 1 लाख 69 हजार आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनकर तैयार हैं।
इस कार्ड के जरिए इन सभी को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त मेडिकल कवरेज मिलेगा। इस योजना के तहत 70 साल से ऊपर की उम्र के सभी बुजुर्गों को इसका लाभ मिलेगा, भले ही उनकी आय कुछ भी हो। विनीत जैन कहते है प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश भर में लागू की गई यह योजना दिल्ली में भी शुरू होने पर बुजुर्गों के लिए वरदान साबित होगी |
विनीत जैन कहते है दिल्ली सरकार इस योजना पर बड़ी तेजी के साथ काम कर रही है | इसी महीने अप्रैल के आखिर में 1.69 लाख बुजुर्गों को आयुष्मान वय
वंदना कार्ड मिल जाएंगे। इसके लिए जिला स्तर पर आयुष्मान कार्ड बांटे जाएंगे। जनप्रतिनिधियों को इस हेल्थ केयर सर्विस का लाभ सभी तक पहुंचाने के लिए अपना योगदान कहा गया है। लंबे इंतजार के बाद दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू हुई है। क्योंकि आम आदमी पार्टी की सरकार नें इस योजना को दिल्ली में लागू नहीं होने दिया था | जिसके चलते दिल्ली के लोग इस योजना का लाभ नहीं उठा सके |
विनीत जैन कहते हैं आयुष्मान योजना को लागू करने को लेकर 5 अप्रैल को दिल्ली सरकार और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के बीच समझौता हुआ था। इसके बाद 10 अप्रैल को आयुष्मान भारत योजना की ही एक और योजना को लेकर भी समझौता हुआ। इसी दौरान कुछ दिल्ली वालों को आयुष्मान कार्ड भी बांटे गए थे।



