सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

मनमोहन सिंह के निधन पर हो रही राजनीति पर भड़के अयोध्या सांसद अवेधश प्रसाद, BJP को लिया आड़े हाथ

2 मिनट पढ़ें
मनमोहन सिंह

मनमोहन सिंह के निधन पर हो रही राजनीति पर भड़के अयोध्या सांसद अवेधश प्रसाद, BJP को लिया आड़े हाथ

Advertisement

UP Politics: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद हो रही राजनीति पर समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, “डॉ. मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री रहते हुए देश की अर्थव्यवस्था में मूल परिवर्तन किए हैं जिसके लिए वे सदैव याद किए जाएंगे. उनके निधन के बाद जिस तरह की राजनीति हो रही है वो ऐसे महान व्यक्तित्व के लिए, जिनका योगदान देश की आर्थिक स्थिति को सुधारने में रहा है ठीक नहीं है.”

अवधेश प्रसाद ने कहा कि, “उनके निधन के बाद ये आरोप लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें सम्मान नहीं दिया लेकिन इससे बड़ा सबूत क्या हो सकता है कि कांग्रेस पार्टी ने डॉ. मनमोहन सिंह को देश का प्रधानमंत्री बनाया?” सपा सांसद ने कहा कि, “इस तरह की बातें उनके निधन के बाद करना अच्छा नहीं है. देश में सुधार के लिए उनसे प्रेरणा ली जाती तो उस महान व्यक्तित्व के लिए अच्छा सम्मान होता. आज देश में तमाम समस्याएं हैं जिस पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए.”

Advertisement

92 वर्ष की उम्र में मनमोहन सिंंह ने ली अंतिम सांस
गौरतलब, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 उम्र में गुरुवार को निधन हो गया था. 26 दिसंबर की शाम वह अचानक बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित AIIMS में भर्ती कराया गया, जहां रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली. पूर्व पीएम के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई. पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित देश के तमाम दिग्गज नेताओं ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की थी. यहां पर बताते चलें कि, पूर्व पीएम के निधन पर देश में सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *