सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

पाकिस्तान में हिंदू मंत्री पर हमला, आर्मी चीफ के भड़काऊ बयान से अल्पसंख्यकों पर मंडराया खतरा

2 मिनट पढ़ें
पाकिस्तान

पाकिस्तान में हिंदू मंत्री पर हमला, आर्मी चीफ के भड़काऊ बयान से अल्पसंख्यकों पर मंडराया खतरा

Advertisement

Pakistan Hindu Minister Attack: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में नई नहरों की योजना के खिलाफ रैली निकालने वाले प्रदर्शनकारियों ने एक हिंदू राज्य मंत्री पर हमला किया है. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के सांसद और धार्मिक मामलों के राज्य मंत्री खील दास कोहिस्तानी शनिवार (19 अप्रैल, 2025) को थट्टा जिले से गुजर रहे थे, तभी प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले पर टमाटर और आलू फेंके और संघीय सरकार के खिलाफ नारे लगाए.

अधिकारियों ने बताया कि हमले में कोहिस्तानी को कोई नुकसान नहीं हुआ है. रेडियो पाकिस्तान ने खबर दी कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कोहिस्तानी को फोन किया और घटना की गहन जांच का आश्वासन दिया. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘जन प्रतिनिधियों पर हमला अस्वीकार्य है. घटना में शामिल लोगों को कड़ी सजा दी जाएगी.’

आईजीपी ने मांगी रिपोर्ट

सूचना मंत्री अता तरार ने सिंध के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) गुलाम नबी मेमन से घटना का ब्यौरा तथा संघीय गृह सचिव से रिपोर्ट मांगी है. सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने भी इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की. उन्होंने हैदराबाद क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक को हमले में शामिल व्यक्तियों को तुरंत गिरफ्तार करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया.

कौन हैं खील दास कोहिस्तानी?

Advertisement

नेशनल असेंबली की वेबसाइट पर मौजूद निजी जानकारी के अनुसार, कोहिस्तानी सिंध के जमशोरो जिले से संबंध रखते हैं और 2018 में पीएमएल-एन से पहली बार संसद के सदस्य चुने गए थे. पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद वह 2024 में फिर निर्वाचित हुए और उन्हें राज्य मंत्री बनाया गया.

4 दिन पहले ही असीम मुनीर ने दिया था भड़काऊ बयान 

पाकिस्तान आर्मी के चीफ असीम मुनीर ने कुछ दिन पहले ही भड़काऊ बयान देते हुए कहा था कि मुसलमान हिंदुओं से अलग हैं. ओवरसीज पाकिस्तान कन्वेंशन में उन्होंने कहा था कि हमें आने वाली पीढ़ियों को ये कहानी बतानी होगी कि हमारे पूर्वजों ने क्यों सोचा कि हम हिंदुओं से अलग हैं. हम धर्म, रीति-रिवाज, परंपराएं, विचार और महत्वाकाक्षाओं में हिंदुओं से अलग हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *