सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

सड़कों का ही नहीं आप पार्टी के नेताओं के भ्रष्टाचार का निरीक्षण भी करना होगा आतिशी को : दीपक गाबा

2 मिनट पढ़ें
दीपक गाबा

सड़कों का ही नहीं आप पार्टी के नेताओं के भ्रष्टाचार का निरीक्षण भी करना होगा आतिशी को : दीपक गाबा

Advertisement

सड़कों का ही नहीं आप पार्टी के नेताओं के भ्रष्टाचार का निरीक्षण भी करना होगा आतिशी को : दीपक गाबा

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : मुख्यमंत्री आतिशी दल बल के साथ आजकल आप पार्टी के शासन के दौरान बदहाल हुई सड़कों का निरीक्षण कर रही है | अच्छी बात है एक दशक के शासन के बाद आखिर सरकार को एहसास हुआ हमने दस सालों में सड़कों की मरम्मत तक नहीं की चलो विधानसभा चुनाव नजदीक होने के चलते देख ही लिया जाए आखिर दिल्ली के सडकों की हालत क्या हो गई है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के महामंत्री दीपक गाबा का |

दीपक गाबा कहते है सड़कों का निरीक्षण तो आतशी के दूसरे मंत्री भी कर सकते है लेकिन आतिशी को यह निरीक्षण भी करना चाहिए आखिर किस-किस मंत्री ने और-किस विधायक नें क्या-क्या भ्रष्टाचार किया है | दीपक गाबा कहते हैं आतिशी को यह भी चिन्तन करना चाहिए क्या आतिशी जी जनलोकपाल बिल लाऐंगी, सरकार में भ्रष्टाचार को खत्म करने लिए काम करेंगी,अपराधिक मामलों में लिप्त विधानसभा सदस्यों के खिलाफ कार्यवाही करेंगी, जल संकट को दुरस्त करेंगी, बदहाल सड़कों, खतरनाक प्रदूषण, दिल्ली की गलियों, ओवरफ्लो सीवर, नालों, सडकों व अंडरपास में जल निकासी की समस्या, दहाल शिक्षा व्यवस्था, ध्वस्त स्वास्थ्य व्यवस्था, अनाधिकृत कॉलोनियों, पुर्नवास कॉलोनियों, झुग्गी झौपड़ी, मलीन बस्तियों में मूलभूत सुविधाऐं देने, कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी, अनुबंधित शिक्षक, मार्शलों, आशा वर्कर को नियमित करने पर कार्यवाही करेंगी |

Advertisement

दीपक गाबा कहते हैं कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारी अरविन्द केजरीवाल मंत्रीमंडल के सदस्यों द्वारा किए भ्रष्टाचार की कार्यशैली से आतिशी कैसे अलग हो सकती है। उन्होंने कहा कि मानसूनी बारिश से हुए जलभराव, करंट से, नालों व इमारतों के नीचे दबने के कारण हुई मौतों की जिम्मेदारी आतिशी ने आज तक नहीं ली और दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम में आप पार्टी की सत्ता होने के बावजूद मरने वालों न्याय नही दिलाया सिर्फ आरोप प्रत्यारोप की राजनीति की। दीपक गाबा पूछते हैं कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में बदहाल और बर्बाद हो चुकी दिल्ली को सुधारने के लिए आतिशी की क्या योजना है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *